Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Flood in Begusarai : बेगूसराय में 5 सितम्बर तक 129 स्कूल बंद, DM ने कहा – “घबराने की जरूरत नहीं…”
Flood in Begusarai : बेगूसराय में गंगा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है. बता दे की जिले के कुल 8 प्रखंडों में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. बाढ़ के चलते लोग अपने गाय- भैंस-बकरी इत्यादि मवेशी के साथ पलायन करने को मजबूर हो गए हैं. सड़क पर पानी आने से आवागमन भी बाधित हो गया है. ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा तमाम प्रखंडों में आम जनता के लिए भोजन और पशु के लिए चारा की व्यवस्था कराई गई है. बताया जाता है गंगा नदी का जलस्तर उच्चतम स्तर के…
Begusarai News : स्मार्ट मीटर का विरोध करने वालों का कटेगी बिजली, विभाग ने जारी किया नया आदेश….
Begusarai News : बिहार में इस समय बिजली के स्मार्ट मीटर का मुद्दा गरमाया हुआ हुआ है. राज्य अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया जा रहा है. इसी को देखते हुए बिजली विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है. तो चलिए जानते हैं क्या है नया अपडेट .. बताते चले की बिजली बिल की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए बिहार के ग्रामीण इलाकों में भी बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है. इसका फायदा ये है कि अब गांव के बिजली उपभोक्ता भी मोबाइल फोन की तरह मीटर रिचार्ज कर बिजली का इस्माल कर…
Begusarai News : बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे, अधिकारियों को दिए निर्देश..
Begusarai News : बिहार में बारिश तो थम गई. लेकिन, बाढ़ से कई जिलों का हाल बेहाल हो गया है. बेगूसराय के 6 प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ गए है. गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर चल रही है. दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं. ऐसे में बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं और लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं. बता दे की बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने तेघड़ा प्रखंड के बाढ़ क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान डीएम ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर…
बेगूसराय में बैंक मैनेजर के खाते से 2.11 लाख रुपये की अवैध निकासी, ऐसे हुआ फ्रॉड का शिकार…
Begusarai News : बेगूसराय में एक बैंक मैनेजर के खाते से अवैध निकासी का मामला में प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित बैंक मैनेजर ने साइबर थाना में FIR दर्ज कराया है. बताया जाता है यूको बैंक रघुनाथपुर, बेगूसराय में पदस्थापित बैंक मैनेजर के खाते से 2 लाख 11 हजार 226 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. इस संबंध में पीड़ित बैंक मैनेजर श्रीराम कुमार सिंह ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि 09 सितंबर की सुबह एसके महिला महाविद्यालय के पास एयरटेल स्टोर गया. उन्हें अपनी समस्या बतायी मेरे एयरटेल सिम में…
Begusarai Ganga River Water Level : बेगूसराय में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ जिला प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है. वर्तमान में गंगा का पानी खतरे के निशान से 43.31 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है. इससे दियारे वासियों की परेशानी बढ़ गयी है. आपको बता दे की दियारा क्षेत्र के निचले इलाका जलमग्न हो गया है. करीब 92 हज़ार हेक्टेयर जमीन में लगी फसल डूब गयी है, जिससे किसान परेशान हैं. जिले के 6 प्रखंड (साहेबपुर कमाल, बलिया, मटिहानी, शाम्हो, तेघड़ा और बछवाड़ा) के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से…
Gold-Silver Price : भारतीय सर्राफा मार्केट में आए दिन सोने और चांदी के भाव में बदलाव होते रहता है. अगर आप भी हाल ही के दिनों में सोना और चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके अब बड़े काम कि है. इस आर्टिकल में आपको देश के विभिन्न शहरों में सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव के बारे में बताएंगे। इसी बीच आज 21 सितंबर, शनिवार को देशभर के विभिन्न शहरों में सोना और चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बता दे की आज 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का…
Begusarai के ST. Joseph Public School से 15 वर्षीय छात्र 3 दिन से लापता, पुलिस को भी नहीं मिला बच्चा…
Begusarai News : बेगूसराय के एक निजी विद्यालय से छात्र के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। वही, बच्चों के लापता होने से परिजन विद्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसके बाद पुलिस के द्वारा परिजनों को शांत करवाया गया। दरअसल, यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के काली नगर स्थित संत जोसेफ पब्लिक स्कूल (ST. Joseph Public School) की है। जहां, बीते 18 सितंबर को ही दिन में हॉस्टल से एक बच्चा लापता हो गया।…
Gold-Silver Price Update : भारतीय सर्राफा बाजार में रोजाना सोने-चांदी के भाव में बदलाव होता है. ऐसे में अगर आप भी इस त्योहारी सीजन ज्वैलरी खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके बड़े काम की साबित हो सकती है. बता दें कि पिछले कई दिनों से सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में आज शुक्रवार (20 सितंबर) को भी सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है तो चलिए देश के विभिन्न शहरों के लेटेस्ट रेट के बारे में जानते हैं. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (20 सितंबर) को सोने-चांदी के…
Begusarai News : कर्ज से परेशान दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…
Begusarai News : बेगूसराय के खोदावंदपुर के एक फर्नीचर दुकानदार ने कर्ज से परेशान होकर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की सुबह खोदावंदपुर के सागी चौक स्थित की है. मृतक दुकानदार की पहचान दौलतपुर पंचायत के बेगमपुर गांव निवासी स्व बिलो शर्मा के 44 वर्षीय पुत्र दुर्गेश शर्मा के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल के निकट जुट गयी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. वहीं, इस घटना…
Begusarai News : बेगूसराय के बेटे ने ‘राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में जीता गोल्ड मेडल, फूल-माला पहनाकर किया स्वागत..
Begusarai News : बेगूसराय के छात्र पीयूष कुमार ने बेंगलुरु में आयोजित 53वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर न केवल बेगूसराय बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। बता दे की विगत 08 से 12 सितंबर के बीच यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजन किया गया था। बता दे की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले पीयूष कुमार को बरौनी ताइक्वांडो क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। पीयूष गढहरा निवासी प्रमोद साह के पुत्र हैं। बताया जाता है पीयूष के पिता सड़क किनारे चाय व नाश्ते की दुकान चलाकर…