Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Pappu Yadav Statement Salman Khan : बीते कुछ दिनों पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग को धमकी देने वाले बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मुंबई पहुंचे. जहां, उन्होंने दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे से मुलाकात की. हालांकि, वे अभिनेता सलमान खान से नहीं मिल पाए. लेकिन उनसे फोन पर बात की. पप्पू यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. पप्पू यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुंबई से लौट रहा हूं.. शहर से दूर शूटिंग में व्यस्त होने के कारण सलमान खान से मुलाकात नहीं हो पाई..उन्हें भी आश्वस्त करना चाहता…
शुक्रवार को बेगूसराय, नगर निगम कार्यालय के सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक महापौर पिंकी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में छठ महापर्व 2024 के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के सभी पोखरों, घाटों पर सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु प्रकाशित अल्पकालीन कालीन कोटेशन आमंत्रण सूचना-16/2024-25 के अंतर्गत प्राप्त कोटेशन को प्रतिभागियों के समक्ष खोला गया। उक्त काटेशन आमंत्रण अंतर्गत कुल 03 प्रतिभागियों धीरेन्द्र कुमार, रंजना कुमारी एवं मुकेश कुमार सिंह के द्वारा भाग लिया गया। जिसमें रंजना कुमारी के द्वारा न्यूनतम दर 2188795/- रूपये दिया गया। समिति के द्वारा सर्वसम्मति से रंजना कुमारी को न्यूनतम…
बेगूसराय : MRJD कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक सहित 3 के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस..
MRJD College Begusarai : बेगूसराय के MRJD कॉलेज में शिक्षकों के द्वारा मारपीट के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. बता दे की इस मामले में कॉलेज के 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में MRJD कॉलेज के प्राचार्य अमित कुमार, पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह और टीचर मनीष कुमार पर केस दर्ज किया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बेगूसराय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बता दे की गुरुवार को MRJD कॉलेज में शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राएं और अभिभावकों के…
बेगूसराय के जदयू नेता ने कहा- MRJD कॉलेज में शिक्षकों के द्वारा पिटाई की घटना दुर्भाग्यपूर्ण..
बेगूसराय में MRJD कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राएं और अभिभावक के साथ पिटाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. बता दे की कॉलेज के शिक्षकों और प्रिंसिपल की गुंडागर्दी से नाराज नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस दौरान सभी घायल छात्रों से मिलने के लिए बेगूसराय के पूर्व विधायक अमिताभ भूषण और जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय सदर अस्पताल, बेगूसराय पहुंचे. इस मारपीट की घटना को लेकर पूर्व विधायक अमिताभ भूषण ने कहा है कि शिक्षा के मंदिर में छात्र-छात्राएं की इस तरह से पिटाई करना दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे दबंग शिक्षकों के…
Tilrath-Jamalpur DEMU Train : बेगूसराय से मुंगेर सहित जमालपुर आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है. बता दे की बेगूसराय-जमालपुर रेलखंड के बीच लाइफलाइन कहे जाने वाली ट्रेन तिलरथ-जमालपुर डीएमयू पैसेंजर में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह अहम फैसला किया है. अभी तक इस ट्रेन से यात्रा करने में रेल यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. क्योंकि, इस डीएमयू ट्रेन में कम डिब्बे होने की वजह से भारी-भीड़ का सामना करना पड़ता था. इस वजह से…
Begusarai Road Accident : बेगूसराय में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया. जहां, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया. हादसे में पति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित श्री कृष्णा सेतु के समीप की है. मृतक व्यक्ति की पहचान सहरसा जिला निवासी गंगो शाह के रूप में की गई. जबकि, घायल महिला की पहचान सहरसा जिला निवासी गंगो शाह की पत्नी सोनी…
बेगूसराय में स्कूल के प्रिंसिपल ने 6वीं के छात्र को पीटा व मुंह पर किया कुल्ला, फिर ग्रामीणों ने
Begusarai News : बिहार में शिक्षकों की गुंडागर्दी चरम सीमा पर है. बेगूसराय जिले के अलग-अलग क्षेत्र में शिक्षकों के द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. पहला मामला बरौनी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपनगर का है. जहां, विद्यालय के प्रिंसिपल ने 6वीं के छात्र को पहले जमकर पीटा फिर छात्र के मुंह पर कुल्ला कर दिया. जबकि, दूसरा मामला नगर थाना क्षेत्र के MRJD कॉलेज का है. जहां, शिक्षकों ने छात्रों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा. बता दे की बरौनी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रूपनगर की घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. हंगामे की सूचना…
Begusarai News : बेगूसराय पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. साथ ही हथियार के साथ एक अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जाता है पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई युवक के द्वारा अपने घर में गोपनीय तरीके से अवैध हथियार का निर्माण कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है. फिर पुलिस ने छापेमारी कर 2 बैग से 1 देशी कट्टा, 1 देशी रिवाल्वर, 1 देशी पिस्टल, 1 अर्धनिर्मित देशी कट्टा, 16 जिंदा कारतूस एवं अवैध हथियार बनाने वाले भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया गया. अधिक जानकारी देते हुए बेगूसराय एसपी मनीष कुमार…
MRJD College Begusarai : बेगूसराय में एक बार फिर से शिक्षक के द्वारा गुंडागर्दी का मामला प्रकाश में आया है. जहां, कॉलेज के टीचर के द्वारा कई छात्र-छात्राओं को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. वहीं, बचाव में गए स्टूडेंट के अभिभावक के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जाता है की इस मारपीट की घटना में कई छात्र-छात्राओं और अभिभावक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज सदर अस्पताल, बेगूसराय में चल रहा है. इस मारपीट की घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में…
बेगूसराय में गंगा नदी में होगा क्रूज-कार्गो का ठहराव, बनेंगे टूरिस्ट हॉल्ट, जान लें रूट..
Cruise-Cargo Halt in Ganga At Begusarai : अब बिहार में बेगूसराय के साथ-साथ गंगा नदी में इन तीन जगहों पर क्रूज-कार्गो का ठहराव होगा. इसको लेकर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने बिहार के इन 3 लोकेशन की रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंप दी है. IWAI के मुताबिक, बक्सर से बलिया (उत्तर प्रदेश), हसनपुर (पटना) से बख्तियारपुर और बेगूसराय-शाम्हो के बीच क्रूज-कार्गो चलाने की तैयारी की जा रही है. बता दे की इसको लेकर मुख्य सचिव ने बिहार राजस्व व भूमि सुधार विभाग को घाटों की उपयोगिता की जांच का जिम्मा देते हुए कार्य योजना बनाने को कहा गया है.…
