Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…
Begusarai Home Guard : बिहार में सरकारी बहाली प्रक्रियाओं में शुचिता और पारदर्शिता को लेकर बिहार सरकार ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। बेगूसराय में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के नामांकन में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद, गृह विभाग ने कार्रवाई करते हुए जिला समादेष्टा अखिलेश कुमार ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नियमों को ताक पर रखकर बनी मेधा सूची बिहार गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत बेगूसराय में बहाली की प्रक्रिया चल रही थी। अगस्त 2025 में जब 422 रिक्तियों के विरुद्ध 612 उम्मीदवारों की मेधा सूची जारी…
बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश
Begusarai Sadar Hospital : बेगूसराय सदर अस्पताल में प्रस्तावित अत्याधुनिक बर्न वार्ड परियोजना के निर्माण में हो रही देरी पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्री सह स्थानीय सांसद के अपर निजी सचिव (APS) दिवाकर दुबे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के माध्यम से परियोजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करने और इसे शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। 5 साल बाद भी परियोजना अपूर्ण गौरतलब है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और BMSICL के बीच…
Barauni Refinery : भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध श्रमिक विकास परिषद ने बरौनी रिफाइनरी के भीतर पिछले 1 महीने से जारी मजदूरों के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। परिषद ने इसे मजदूरों के हक की लड़ाई के बजाय राजनीतिक लाभ लेने की एक सुनियोजित साजिश करार दिया है। इस संबंध में परिषद के एक शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और रिफाइनरी में लॉ एंड ऑर्डर (कानून-व्यवस्था) दुरुस्त करने की मांग की। अति संवेदनशील प्लांट में आंदोलन सुरक्षा के लिए खतरा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए परिषद के महामंत्री प्रबेन्द्र कुमार…
Begusarai News : घास काटने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, चारों आरोपी गिरफ्तार..
Begusarai News : बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घास काटने गई 15 वर्षीया एक किशोरी के साथ चार मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का प्रयास किया। हालांकि, किशोरी की बहादुरी और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा बहियार का है। खेत में ले जाकर पटकने का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता बहियार में घास काट रही थी। इसी दौरान मैदा बभनगामा निवासी चार युवक मोहम्मद जमानत, मोहम्मद अफताब, मोहम्मद मिस्टर और…
Begusarai News : पेंशनधारियों के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Begusarai News : बेगूसराय जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण (Life Authentication) को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने स्पष्ट किया है कि योजना का निरंतर लाभ लेने के लिए सभी पेंशनधारियों को अपना प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य डेटाबेस से मृत व्यक्तियों के नाम हटाना और वास्तविक लाभुकों तक पारदर्शिता के साथ सहायता पहुँचाना है। निःशुल्क सुविधा और घर बैठे प्रमाणीकरण पेंशनधारियों की सुविधा के लिए डीएम ने बताया कि पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर प्रशासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है…
बेगूसराय : RPF ने अपनी जान पर खेलकर बचाई महिला की जिंदगी, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा
Begusarai Railway Station : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आरपीएफ के एक उप-निरीक्षक (SI) ने साहस का परिचय देते हुए एक महिला यात्री को मौत के मुँह से बाहर खींच लिया। चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को बचाने के दौरान अधिकारी खुद भी चोटिल हो गए। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15713 (कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस) बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी थी। तीन मिनट के ठहराव के…
पूर्व सरपंच को सादी वर्दी में उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिजनों ने समझा ‘अपहरण’; साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तारी
Begusarai News : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बरौनी पंचायत-2 के पूर्व सरपंच उमेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने सादी वर्दी में हिरासत में ले लिया। पुलिसिया कार्रवाई के तरीके और सादे लिबास के कारण परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने इसे दिनदहाड़े अपहरण समझ लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप घटना शाम करीब 4:00 बजे की है, जब दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच की एक टीम निजी वाहन से उमेश शर्मा के आवास के पास पहुंची। टीम के दो अधिकारी सादी…
Giriraj Singh : अपनी बेबाक बयानबाजी और ‘फायरब्रांड’ छवि के लिए देश भर में चर्चित BJP नेता गिरिराज सिंह पिछले 11 वर्षों से केंद्र सरकार में मंत्री हैं। बेगूसराय की जनता ने उन्हें दो बार सांसद चुनकर दिल्ली भेजा, इस उम्मीद में कि एक कद्दावर मंत्री का साथ जिले में औद्योगिक और शैक्षणिक क्रांति लाएगा। लेकिन जब धरातल पर उतरकर विकास के दावों की पड़ताल करते हैं, तो तस्वीर उम्मीदों से काफी जुदा नजर आती है। विरासत का विस्तार या नया आगाज़? आज बेगूसराय में जिन बड़े प्रोजेक्ट्स का शोर है, उनकी नींव पर गौर करें तो हकीकत कुछ और…
खाकी पर दाग: ‘आपकी बेटी ऐश-मौज करके लौट आएगी’, बेगूसराय की लापता नाबालिग के पिता से बोला थानेदार
Begusarai News : बिहार विधान परिषद के सत्र में राजधानी पटना की कानून-व्यवस्था और पुलिस की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हुए। आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने पटना के राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र से बेगूसराय की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला उठाते हुए पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया। क्या है पूरा मामला? मामला बरौनी थाना अंतर्गत सिमरिया घाट, साकिन रूपनगर वार्ड-4 निवासी अशोक महतो की पुत्री से जुड़ा है। बताया गया कि 26 जनवरी 2026 को उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पटना के चमन चक (राम कृष्ण नगर थाना) से संदिग्ध…
Begusarai News : बेगूसराय में चीनी मिल की सुगबुगाहट तेज, DM को 100 एकड़ जमीन तलाशने का निर्देश
Begusarai News : बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने राज्य में औद्योगिक क्रांति और बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार (2025-2030)’ नीति के तहत बेगूसराय सहित प्रदेश के 25 जिलों में नई चीनी मिलों की स्थापना की योजना तैयार की गई है। इस संबंध में विभाग ने बेगूसराय के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चीनी मिल के लिए 100 एकड़ उपयुक्त भूमि चिह्नित करने और विस्तृत प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया है। जमीन और उपज का होगा सघन आकलन जानकारी के अनुसार, चीनी मिल की स्थापना के लिए न…
