Author: Neha Singh
Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के वैभव बनें अंडर-19 टीम के कप्तान, साउथ अफ्रिका दौरे के लिए मिली कमान
Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वैभव को भारतीय अंडर-19 टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. वे साउथ अफ्रिका दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे. 3 वन डे मैचों की यह सीरीज 3 जनवरी से शुरु होगी . हालांकि वैभव 15 जनवरी से शुरु हो रहे अंडर वर्ल्ड कप 19 के लिए कप्तानी नहीं करेंगे. बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को एक दिन पहले ही राष्ट्रपति ने बाल पुरस्कार से सम्मानित किया था. Vaibhav Sooryavanshi: BCCI का ऐलान BCCI ने शनिवार को साउथ अफ्रिका टूर और अंडर -19 वर्ल्ड कप के लिए टीम…
BJP President election: बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए तारीखों का एलान; नितिन नबीन की होगी ताजपोशी?
BJP President election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 जनवरी से शुरु हो सकती है. भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने पार्टी सूत्रों के हवाले से दी है. सूत्रों के अनुसार उसकी नियुक्ति का ऐलान 20 जनवरी को किया जा सकता है. 45 सालों में पार्टी में अब तक 14 अध्यक्ष रहे हैं. BJP President election: बनेंगे सबसे युवा अध्यक्ष भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो वो…
CWC Meeting: शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति यानि सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई. बैठक के बाद कांग्रेस के नेताओं ने साझा प्रेस कॉफ्रेंस की. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनरेगा कानून को लेकर क्रेंद सरकार पर जमकर हमला बोला. मनरेगा का नाम बदलकर VB-G-RAM-G करने के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा साफ दिखा. CWC Meeting: मनरेगा बचाओ आंदोलन की शुरुआत सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलान किया कि मनरेगा का नाम बदलने का पार्टी जमकर विरोध करेगी. इसके विरोध में 5 जनवरी से देशभर में अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मोदी को गांधी…
Lalu family news: राबड़ी आवास से आधी रात शिफ्टिंग पर सियासत गरम, ‘तहखाने’ की खुदाई की कर दी मांग
Lalu family news: 20 सालों के बाद अब राबड़ी आवास खाली हो रहा है. गुरुवार रात 4-5 गाड़ियों से पौधे और अन्य सामानों को गौशाला भेजा गया. अब इसे लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई है. पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास से जब गमलों और अन्य सामानो से भरी गाड़ियां निकली तब सत्ता पक्ष ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोल दिया. Lalu family news: आधी रात हुई शिफ्टिंग से बवाल बता दें कि गुरुवार रात को शिफ्टिंग शुरु हुई जिसके बाद जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे लेकर बड़ा सियासी सवाल…
Digvijay singh viral post: दिग्गज नेता ने मोदी-आडवाणी की पुरानी तस्वीर शेयर कर की तारीफ, पोस्ट बना सियासी बम
Digvijay singh viral post: कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के लेटेस्ट पोस्ट पर जम कर सियासत हो रही है. इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी यानि सीडब्ल्यूसी की बैठक शुरु होने से ठीक पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. Digvijay singh viral post: क्या है पोस्ट? सिंह ने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की पुरानी तस्वीर साझा की. इस तस्वीर में पीएम मोदी लालकृष्ण आडवानी के पैरों के…
New Income Tax Act 2025: नए साल में नया इनकम टैक्स कानून लागू, ये सामान होंगे महंगे; जानें क्या-क्या बदलेगा!
New Income Tax Act 2025: केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स कानून लागू करने जा रही है. इस कानून को लागू करते ही 64 साल पुराना इनकम टैक्स कानून खत्म हो जाएगा. अभी पालन हो रहा है कानून 1961 से चला आ रहा है. सरकार का तर्क है कि नए कानून से टैक्स का सिस्टम आसान होगा और आम लोगों को इसे समझने में कोई परेशानी नहीं होगी. सरकार का कहना है कि इस नए कानून में किए गए बदलाव से नौकरीपेशा और मिडिल क्लास के लोगों को बहुत राहत मिलेगी. इसके लिए इस नए…
Shashi Tharoor on INDIA-PAK Relations: प्रधानमंत्री हारेंगे तो देश हारेगा, थरुर की भारत को चेतावनी…
Shashi Tharoor on INDIA-PAK relations: कांग्रेस सांसद शशि थरुर एक बार फिर अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं. थरुर ने हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री का समर्थन किया है. उन्होंने पीएम का समर्थन करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री हारेंगे तो देश भी हारेगा. थरुर ने कहा कि विदेश नीति भाजपा- कांग्रेस या किसी पार्टी की नहीं बल्कि देश की होती है. अगर प्रधानमंत्री हारते हैं तो वो पूरे देश की हार होती है और पीएम मोदी की हार का जश्न मनाना भी भारत की हार का जश्न मनाने जैसा ही है. थरुर…
Trump-Zelensky Meeting: ट्रंप ने फिर उड़ाया जेलेंस्की का मजाक, कहा जेलेंस्की नहीं…मैं हूं बॉस
Trump- Zelensky Meeting: आगामी 28 दिसंबर यानि रविवार को फ्लोरिडा में ट्रंप और जेलेंस्की की बैठक होने वाली है. अब इस बैठक से पहले दोनों नेताओं के बीच तनाव बढ़ने के आसार हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है जिससे तनातनी बढ़ने की पूरी उम्मीद है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस बयान से एक बार फिर ट्रंप ने जेलेंस्की का मजाक उड़ाया है. Trump- Zelensky Meeting: क्या कहा ट्रंप ने? रुस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में होने वाली हाई प्रोफाइल बैठक से दो दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान…
UP SIR: उत्तर प्रदेश में SIR में कटे 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम, 31 दिसंबर को आएगा फाइनल ड्राफ्ट
UP SIR: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेन्शिव रिवीजन यानी SIR का काम पूरा हो गया है. विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रदेश में कुल 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कट गए हैं. 26 दिसंबर को पहले चरण के तहत गणना पत्र जमा करने और डिजिटलाइजेशन का काम पूरा हुआ है. अब तक 2.89 करोड़ मतदाता कम हुए हैं. फाइनल आकड़ें और ड्राफ्ट लिस्ट 31 दिसंबर को जारी की जाएगी. UP SIR: किन मतदाता के कटे नाम सूत्रों के अनुसार कुल 2.89 करोड़ मतदाता में 1.26 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं जो परमानेंट प्रदेश से बाहर शिफ्ट हो चुके हैं. 45.95 लाख…
Social media ban: भारत में भी बच्चों के लिए बैन हो सकता है सोशल मीडिया, मद्रास HC ने दिया सुझाव
Social media ban: कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया एप्स पर बैन लगा दिया गया है. अब 16 साल से नीचे के बच्चे अपना सोशल मीडिया अकाउंट नहीं चला पाएगें. इसी तर्ज पर मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को ऐसा ही सुझाव दिया है. मद्रास HC ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की तरह भारत में भी 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाया जाना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया इस तरह का बैन लगाने वाला पहला देश है. Social media ban: विचार करने का सुझाव कोर्ट…
