Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Lalu family news: राबड़ी आवास से आधी रात शिफ्टिंग पर सियासत गरम, ‘तहखाने’ की खुदाई की कर दी मांग
    Bihar

    Lalu family news: राबड़ी आवास से आधी रात शिफ्टिंग पर सियासत गरम, ‘तहखाने’ की खुदाई की कर दी मांग

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 27, 2025 4:05 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Lalu family news
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Lalu family news: 20 सालों के बाद अब राबड़ी आवास खाली हो रहा है. गुरुवार रात 4-5 गाड़ियों से पौधे और अन्य सामानों को गौशाला भेजा गया. अब इसे लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई है. पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास से जब गमलों और अन्य सामानो से भरी गाड़ियां निकली तब सत्ता पक्ष ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोल दिया.

    Lalu family news: आधी रात हुई शिफ्टिंग से बवाल

    बता दें कि गुरुवार रात को शिफ्टिंग शुरु हुई जिसके बाद जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे लेकर बड़ा सियासी सवाल खड़ा कर दिया. कुमार का कहना है कि जिस वक्त में यह शिफ्टिंग हो रही थी उस समय ना तो लालू यादव और ना ही तेजस्वी यादव पटना में थे, तो आखिरकार यह शिफ्टिंग का आदेश किसने दिया. उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया पर तीखी बयानबाजी कर शक, आरोप और सस्पेंस तीनों को हवा दे दी है.

    नीरज कुमार ने अपने बयान में दावा किया है कि राबड़ी देवी के आवास में सरकारी आवास में कई तहखाने बना गए हैं जिनमें कथित तौर पर हथियार, नकद, सोना-चांदी समेत अन्य आभूषण और जमीन के दस्तावेज छुपा कर रखे गए हैं. जदयू प्रवक्ता ने यह आशंका जताई कि कहीं यह वहीं संपत्ति तो नहीं जो आरजेडी शासनकाल के कथित घोटालों से जुड़ी है. नेता ने कहा कि संभव है कि इन्हीं तहखाने से सामान निकालने की वजह से देरी हो रही हो.

    Lalu family news: खुदाई की मांग

    नीरज कुमार ने सरकार और प्रशासन से आवास खाली होने के बाद इसकी खुदाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि जैसे ही राबड़ी आवास पूरी तरह से खाली हो जाए तो उसके कुछ हिस्सों की खुदाई की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर सरकारी आवास को किसी भी तरह का नुकसान हुआ या कोई भी सरकारी संपत्ति गायब मिली तो भवन निर्माण सख्त कार्रवाई करेगा.

    Lalu family news: सरकार करा रही जासूसी

    जदयू के इन आरोपों पर राष्ट्रीय जनता दल ने कड़ा एतराज जताया है. राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार जासूसी करा रही है. एनडीए सरकार अपनी बहुमत से जीत के बाद भी संतुष्ट नहीं है और उनके केंद्र में बस लालू परिवार है.सरकार जनता का समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है.

    Lalu family news: एक महीने पहले मिला था नोटिस

    बिहार भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर को राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया था. विभाग ने कहा कि विधान परिषद में विपक्ष की नेता के लिए हार्डिंग रोड आवास संख्या 39 को आवंटित किया गया है. करीब 20 साल बाद लालू परिवार को आवास खाली करने का नोटिस मिला है. इसके बाद 24 दिसंबर, गुरुवार की देर रात 4 से 5 छोटी गाड़ियां 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंची.

    आधी रात की शिफ्टिंग, नीरज कुमार का आरोप जिसमें तहखाना होने का दावा और खुदाई की मांग की गई है और लालू परिवार के दोनों पुरुषों का पटना से बाहर होना …इन तीनों बातों ने मिलकर इस पूरी बात को सियासी तूफान में बदल दिया है.

    ये भी पढ़ें: Lalu family news: 20 साल बाद खाली हो रहा राबड़ी आवास, 1 महीने पहले ही जारी हुआ था नोटिस

    Lalu family news neeraj kumar on rabri awas खाली हो रहा राबड़ी आवास जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार राबड़ी आवास राबड़ी आवास में खुदाई की मांग
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैसे होती है BCCI में एंट्री? सैलरी लेने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी, यहां जानिए-
    Next Article आम आदमी के बजट में मिलने वाली ये 5 पावरफुल CNG SUVs, जानें- फीचर्स और माइलेज…
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am

    बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए Job Camp, 17 सितंबर को 8 से 16 हजार तक रोजगार का मौका…

    September 13, 2026 11:57 pm

    पटना के CA गौरव गुंजन पर 457 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR…

    September 13, 2026 11:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    By सुमन सौरबSeptember 19, 2026 7:40 pm

    Barauni Municipal Council CCTV Purchase Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में CCTV कैमरों…

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.