Saturday, July 27, 2024
World

भारत के मुकाबले कितनी ताकतवर है फ्रांसीसी सेना, जानिए- दोनों देशों की सैन्य शक्ति….

डेस्क : इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस दौरान फ्रांसीसी विदेशी सेना के छह भारतीय सैनिकों ने अपने फ्रांसीसी साथियों के साथ कर्तव्य पथ पर परेड की। हर देश की अपनी सैन्य ताकत होती है। इस पर पूरे देश को गर्व होता है। भारत की सैन्य ताकत भी मजबूत है। आइए आज जानते हैं कि भारत के मुकाबले फ्रांस की सैन्य ताकत कितनी है।

विश्व में भारत और फ्रांस की सैन्य शक्ति की स्थिति

ग्लोबल फायर इंडेक्स की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, 145 देशों की सूची में भारतीय सैन्य शक्ति चौथे स्थान पर है। जबकि फ्रांस की सैन्य शक्ति दुनिया में 11वें नंबर पर है। भारत और फ्रांस के रक्षा बजट में भी बड़ा अंतर है. भारत का वार्षिक रक्षा बजट 74,000,000,000 डॉलर है। वहीं, फ्रांस का रक्षा बजट 49,730,000,000 डॉलर है।

कुल सैनिक और विमान

ग्लोबल फायरपावर के मुताबिक, भारत में कुल सक्रिय सैनिकों की संख्या 14,55,550 है। वहीं, फ्रांस के कुल सक्रिय सैनिकों की संख्या 200,300 है। वहीं, भारत के रिजर्व सैनिकों की संख्या 25,27,000 और फ्रांस के पास 150,000 है। भारत के पास जहां कुल विमानों की संख्या 2296 है, वहीं फ्रांस के पास कुल 972 विमान हैं।

लड़ाकू विमान और परिवहन विमान

भारत के पास लड़ाकू विमानों की कुल संख्या 606 है, जबकि फ्रांस के पास 224 हैं। अगर सिर्फ हमलावर विमानों की बात करें तो भारत के पास 130 हैं और फ्रांस के पास एक भी नहीं है। भारत के पास कुल 264 परिवहन विमान हैं, जबकि फ्रांस के पास 118 हैं।

हवाई ईंधन भरने वाले विमान और हमलावर हेलीकॉप्टर

भारत के पास हवाई ईंधन भरने वाले विमानों की कुल संख्या 6 है, जबकि फ्रांस के पास 17 है। भारत के पास कुल लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की संख्या 40 है, जबकि फ्रांस के पास 69 लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। इसके अलावा भारत के पास टैंकों की कुल संख्या 4614 है, जबकि फ्रांस के पास 222 टैंक हैं। भारत के पास बख्तरबंद गाड़ियों की कुल संख्या 151248 है, जबकि फ्रांस के पास 85023 है।

कुल नौसैनिक जहाज

भारत के पास कुल नौसैनिक जहाजों की संख्या 294 है, जबकि फ्रांस के पास कुल 128 नौसैनिक जहाज हैं। विमानवाहक पोत की बात करें तो भारत के पास दो विमानवाहक पोत हैं, जबकि फ्रांस के पास 1 है। फ्रांस के पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाला परमाणु विमानवाहक पोत है।

हेलीकाप्टर वाहक और पनडुब्बियाँ

भारत के पास एक भी हेलीकॉप्टर वाहक नहीं है, जबकि फ्रांस के पास 3 हेलीकॉप्टर वाहक हैं। भारत के पास कुल पनडुब्बियों की संख्या 12 है, जबकि फ्

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।