Friday, July 26, 2024
Railway News

कब चलेगी भारत की पहली Vande Bharat Sleeper Train? रेलवे ने दे दी जानकारी…..

Vande Bharat Sleeper Train : देश में कई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में सफर करने से यात्रियों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं भी मिलती हैं। फिलहाल वंदे भारत ट्रेन में चेयर की सुविधा है, लेकिन अब यात्रियों को वंदे भारत स्लीपर वेरिएंट का भी आनंद लेने का मौका मिलने वाला है। यह भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में से एक होगी।

बताया जा रहा है कि यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस से भी बेहतर होने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन को कुछ समय बाद प्रशिक्षण के लिए शुरू किया जाने वाला है। आइए जानते हैं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को क्या सुविधाएं मिलेंगी।

बाहर से कैसे दिखेगी वंदे भारत स्लीपर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अगला हिस्सा डिजाइन के मामले में ‘ईगल’ जैसा होगा। यानी सामने से इसका आकार नुकीला होगा। ऐसे डिज़ाइन का एक कारण घर्षण को कम करना होगा। आसान शब्दों में कहें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अगला हिस्सा पक्षी जैसा दिखेगा।

कंफर्ट का रखा गया खास ख्याल

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रोटोटाइप में 16 कोच होंगे। इसमें 11 एसी 3 टियर कोच, 4 एसी 2 टियर कोच और एक एसी प्रथम श्रेणी कोच होगा। ट्रेन में कुल 823 यात्रियों की बर्थ क्षमता होगी। एसी 3 टियर में 611, एसी 2 टियर में 188 और एसी फर्स्ट में 24। यात्रियों की सुविधा के लिए वंदे भारत स्लीपर एसी 3 टियर कोच में साइड बर्थ कुशनिंग बढ़ाएगा। यह अपग्रेड राजधानी एक्सप्रेस के कम्फर्ट लेवल से भी बेहतर होगा।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।