Friday, July 26, 2024
Railway News

Sleeper Vande Bharat Train में मिलेंगी 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं, जानें – कितनी होगी कीमत?

Sleeper Vande Bharat Train : देश के कई रेलवे स्टेशनों से वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। लोगों को ये सफर काफी पसंद आ रहा है। इसके बाद स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी जोरों पर है। देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन जल्द ही चलाई जाएगी।

हालाँकि, अभी भी 6 महीने तक की देरी हो सकती है। इस ट्रेन में यात्रियों को कई बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा था कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले छह महीने में पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार हो सकती है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कितना आएगा खर्च

वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत के नए स्लीपर कोच की बॉडी अधिक ऊंचाई वाली होगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत को दोबारा डिजाइन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में ‘कवच’ सिस्टम लगाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कोच के निर्माण की लागत करीब 10 करोड़ रुपये है। हालांकि, देश में एक वंदे भारत स्लीपर कोच के निर्माण की लागत 8 से 9 करोड़ रुपये है।

एक कोच में करीब 67 यात्रियों को सफर करने की सुविधा होगी। वैष्णव ने कहा कि नई स्लीपर ट्रेन की विशेषताओं में स्टेनलेस स्टील बॉडी, टकराव प्रतिरोधी तत्व, स्वचालित आउटडोर और सेंसर आधारित इंटरकम्युनिकेशन दरवाजा शामिल हैं। वैष्णव ने कहा कि यात्रियों के आसान प्रवेश के लिए ट्रेन में चढ़ने के लिए सीढ़ियों के नीचे के हिस्से को बेहतर बनाया गया है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।