Friday, July 26, 2024
Auto

Petrol Pump पर तेल डलवाते समय रहे सावधान! नहीं तो हो जाएंगे ठगी के शिकार…..

Petrol Pump: देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बावजूद लोगों को अपनी गाड़ियां चलाने के लिए इसका इस्तेमाल करना पड़ रहा है। शहर में कई पेट्रोल पंप हैं जहां से लोग पेट्रोल भरवाकर अपने वाहनों से यात्रा के लिए निकलते हैं।

बहुत से लोग पेट्रोल पंप पर जाते हैं तब तेल डालते समय वे कई बातों का ध्यान नहीं रखते, ऐसे में उन्हें नुकसान होता है और कभी-कभी तो धोखाधड़ी का शिकार भी होना पड़ता है। आइए आज जानते हैं कि पेट्रोल पंपों पर धोखाधड़ी से कैसे बचें।

इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

पेट्रोल पंप पर लोग हमेशा जीरो पर नजर रखते हैं, लेकिन आपको पेट्रोल या डीजल की डेंसिटी भी जरूर जांचनी चाहिए। पेट्रोल का घनत्व 730 से 800 किलोग्राम प्रति घन मीटर और डीजल का घनत्व 830 से 900 किलोग्राम प्रति घन मीटर है। आपको यह भी जांचना चाहिए कि आपने जितना पेट्रोल मंगवाया है, उतनी ही मात्रा में पेट्रोल डाला जा रहा है या नहीं। इसके लिए आप पंप पर मौजूद मापने वाले बर्तन से परीक्षण कर सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

पेट्रोल पंपों पर अक्सर बिना बताए पावर पेट्रोल डलवाया जाता है, जो सामान्य पेट्रोल से करीब सात रुपये महंगा होता है। इसलिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। तेल डालते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि मीटर कितनी तेज चल रहा है। अगर शून्य से 10 या 15 पर सीधा उछाल आता है तो आपको कम तेल मिलेगा। शून्य के बाद मीटर को तीन पर जंप करना चाहिए।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।