Rashifal : आज शनि देव की कृपा से तुला, मकर सहित इन राशि वालों का बनेगा बिगड़ा काम। जानें- कैसा रहेगा आपका दिन…

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 24 मार्च रविवार के दिन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही होलिका दहन मनाया जाता है। इसलिए आज होलिका दहन का पर्व है। आज होलिका दहन पर चंद्रमा सिंह राशि में प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात कन्या राशि में प्रस्थान करेंगे। आज के दिन वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और फाल्गुनी नक्षत्र जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग के बनने से आज कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन खुशियों से भरा होगा। आज आप अपने परिवार के साथ मिलकर होलिका दहन का त्यौहार मनाएंगे और परिवार के साथ हंसी खुशी आज का दिन बिताएंगे। आज आप अपने काम से दूर रहेंगे और परिवार के साथ समय बिताने का सोचेंगे। आज आप धार्मिक गतिविधियों में भी ध्यान देंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों से मिलेंगे। जिससे भविष्य में आपको फायदा पहुंचेगा। आज किसी करीबी मेहमान के आपके घर पर आने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को आज अपने परिवार से सराहना मिलेगी। आज आप अपनी लाइफ स्टाइल में सुधार करने के बारे में सोचेंगे। व्यापारी आज कुछ खास लोगों से अपना संपर्क बनाने में कामयाब रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, जो आपको लेने में परेशानी हो रही थी। वह आज आपको वापस मिल जाएगा। आज होलिका दहन के कारण आपके घर में खूब चहल-पहल रहेगा। व्यापारियों को आज होलिका दहन पर्व से खूब लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि वाले आज अपने आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मिथुन राशि वाले आज अपने आत्मविश्वास से अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेंगे। आज व्यापारियों को साझेदारी में बिजनेस करने के डिसीजन लेने से बचना चाहिए। आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होगा। विद्यार्थी जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, आज उन्हें सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले आज जो भी काम वह मेहनत और लगन से करेंगे। उसमें उनको सफलता मिलेगी। आज आप अपने अधूरे काम निपटाना की कोशिश करेंगे। जिन लोगों की शादी की बात चल रही है। आज उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं। आज होलिका दहन पर आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप भी अपने परिवार के साथ घर के काम में सहयोग करेंगे। आज आपको किसी न किसी वजह से अपने बच्चों पर गर्व महसूस हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोग आज घर के काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आज आप अपना समय आध्यात्मिक चीजों में लगाएंगे। आज आपको अपने घर के काम के सिलसिले में मार्केट खरीदारी करने जाना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं आज उन्हें लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आज समाज में लोग आपके मधुर वाणी प्रभावित होंगे। आज आपका मिजाज खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग बिजनेस करते हैं, अगर वह सही से किसी प्लान को फॉलो करें तो आज उन्हें लाभ मिल सकता है। आज होली के मौके पर आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज किसी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आज आपके लिए सलाह यह है कि अपनी धन को बचाकर रखें बेफिजूल की खर्चे से बचे।