Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»National News»Bangladesh Voilence: सिंगापुर से ढ़ाका लाया गया हादी का शव, पूरे देश में हिंसा; हाई अलर्ट
    National News

    Bangladesh Voilence: सिंगापुर से ढ़ाका लाया गया हादी का शव, पूरे देश में हिंसा; हाई अलर्ट

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 20, 2025 11:48 amUpdated:December 20, 2025 11:58 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    bangladesh voilence usman hadi
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bangladesh Voilence: बांग्लादेश में हालात लगातार बेकाबू ही होते जो रहे हैं. बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद अब मामला सरकार के हाथ से भी बाहर हो गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच हादी का शव शुक्रवार रात को सिंगापुर से ढ़ाका लाया गया. शव पहुंचते ही लोगों ने बवाल काटना शुरु कर दिया. मौजूदा हालात में उनका अंतिम संस्कार भी अंतरिम सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.

    बीबीसी बांग्ला के मुताबिक हादी का शव बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट से शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा. शव के साथ बांगलादेश सेना और सशस्त्र बल बटालियन और पुलिस की भारी तैनाती की गई है. हवाई अड्डे से लेकर शहर के प्रमुख इलाकों तक की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. समर्थकों द्वारा हिंसा की आशंका लगातार बनी हुई है.

    Bangladesh Voilence: हादी को लगी थी गोली

    उस्मान हादी को 12 दिसंबर को ढ़ाका में चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगी थी. ढ़ाका में हादी को बाइक सवार 2 अज्ञात ने सिर में गोली मारी थी. सिर में गंभीर चोट लगने से उन्हें तुरंत ढ़ाका में भर्ती कराया गया. इसके बाद उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया. 6 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद उनकी मौत 18 दिसंबर को सिंगापुर के अस्पताल में हो गई. हादी की मोौत की पुष्टि के बाद देशभर में आक्रोश और हिंसा तेज हो गई.

    Bangladesh Voilence: शनिवार को राजकीय शोक

    बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. हादी के निधन को लेकर इस शोक की घोषणा हुई है. सरकार के मुताबिक हादी की नमाज-ए-जनाजा शनिवार दोपहर 2 बजे ढ़ाका स्थित संसद भवन के साउथ प्लाजा में अदा की जाएगी. इसमें देश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

    हादी के परिवार की इच्छा के अनुसार नेता को राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया जाएगा. प्रशासन ने साफ कहा है कि शव को सार्वजनिक दर्शन के लिए नहीं रखा जाएगा और जनाजे में जितने लोग शामिल होंगे उन्हें बैग या भारी सामान नहीं लाना है. वहीं संसद परिसर और उसके आसपास ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध है.

    Bangladesh Voilence: मौत से भड़की हिंसा

    हादी की मौत के बाद पहले तो शांतिपूर्ण मौन रखा जा रहा था लेकिन इसके बाद जबरदस्त हिंसा भड़क उठी. राजधानी ढ़ाका समेत कई शहरों में हिंसात्मक घटनाएं होने लगी. कट्टरपंथी समूहों ने वामपंथी सांस्कृतिक संगठन उदिची शिल्पीगोष्ठी के कार्यालय में आग लगाई. दो न्यूज ऑफिसों को आग लगा दी गई और पत्रकारों को निशाना बनाया जाने लगा. लगातार तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी.

    चट्टगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पथराव हुआ. अल्पसंख्यकों पर हमला बढ़ गया. मैमनसिंह जिले में दीपू चंद्र दास नाम के हिंदू युवक को ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और शव को आग दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

    Bangladesh Voilence: सरकार ने दिया बयान

    इन सभी घटनाओं के बाद अंतरिम सरकार की जमकर आलोचना होने लगी जिसके बाद सरकार ने बयान जारी कर कहा कि नए बांग्लदेश में इस तरह के हिंसा की कोई जगह नहीं है. हादी की मौत के बाद इंकलाब मंच और जमात से जुड़े कट्टरपंथी संगठनों ने बेनापोल से भारत-बांग्लादेश सीमा तक मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादी की हत्या का आरोपी भारत भाग गए हैं.

    ये भी पढ़ें: Loksabha Winter Session: एक साथ दिखा पक्ष-विपक्ष, राहुल गांधी की तोड़ी परंपरा प्रियंका ने निभाई

    Bangladesh voilence Bangladesh Voilence hadi news bangladesh voilence latest news high alert in bangladesh usman hadi antim sanskaar usman hadi dead body usman hadi death usman hadi death voilence
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNeha Sharma ED Action: पिता हारे चुनाव, बेटी पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग में संपत्ति जब्त
    Next Article Top Electric Car : भारत के लोगों की पहली पसंद बनी ये सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, 700Km की रेंज
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    भारत ने विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है ….चौथा स्थान हासिल कर लिया 

    September 13, 2026 11:22 pm

    नए साल पर वाहन चालकों को बड़ी राहत, 1 फरवरी से FASTag के नियमों में बदलाव…

    January 2, 2026 4:42 pm

    Indo-Pak war: अमेरिका के बाद अब चीन ले रहा युद्ध खत्म कराने का क्रेडिट, भारत ने जमकर सुनाया

    December 31, 2025 12:00 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    By The BegusaraiOctober 31, 2026 4:26 pm

    Bakhri News : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी…

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.