Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : मंझौल के शताब्दी मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन…

    March 9, 2026 5:56 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू, तीन बैचों में 17 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

    March 9, 2026 5:39 pm

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बढ़ते अपराध पर उठे सवाल?

    March 9, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Manjhaul News»नेताजी सुभाषचन्द्र बोस हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक: ABVP छात्र नेता कन्हैया कुमार
    Manjhaul News

    नेताजी सुभाषचन्द्र बोस हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक: ABVP छात्र नेता कन्हैया कुमार

    The BegusaraiBy The BegusaraiJanuary 23, 2026 4:54 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बेगूसराय जिला केंद्र मंझौल नगर इकाई के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती के शुभ अवसर पर जिला सहसंयोजक रवि कुमार एवं नगरमंत्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में मंझौल खैरा टोला महादलित मोहल्ले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता के साथ पठन-पाठन सामग्री सैकड़ों बच्चों के बीच वितरण किया गया।

    इसी अवसर पर छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस एक महान भारतीय क्रांतिकारी थे और वह नेताजी के नाम से जाने जाते हैं। जिन्होंने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा’ का नारा दिया और आजाद हिन्द फौज का गठन कर भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उनके नारों ‘जय हिन्द’ और ‘दिल्ली चलो’ ने लाखों को प्रेरित किया और वह एक प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी नेता थे। जिन्होंने देश के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया। आज हम सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उनके जयंती के शुभ अवसर पर एकजुट होकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से काफी धूमधाम से मना रहे हैं।

    प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू, जिला प्रमुख रविराज सिंह, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रांत पदाधिकारी श्वेतनिशा ने कहा कि नेताजी की स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भागीदारी उल्लेखनीय थी। वे एक साहसी और निडर नेता थे। सुभाषचन्द्र बोस जो भागवत गीता से गहराई से प्रेरित थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपने संघर्ष में जो बलिदान और संघर्ष किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता।

    वरिष्ठ छात्र नेता दीपक कुमार, आरसीएस कॉलेज उपाध्यक्ष अनुराग कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता सचिन कुमार व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिचा रानी ने कहा कि नेताजी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं और समाजवादी नीतियों के समर्थन के लिए प्रसिद्ध थे। आज उनके जयंती के शुभ अवसर पर उनको याद करके उनके किए हुए कार्यों से सीखते हुए हम सभी युवा तरुणाई आगे बढ़ेंगे, जिससे आनेवाले समय में हम सभी कार्यकर्ता काफी लाभान्वित होंगे।

    इसी अवसर पर राष्ट्र कलामंच इकाई प्रमुख शगुन भारती, शालिनी राज, रितिका रानी ने कहा कि 1942 में गाँधीजी ने बोस को देशभक्ति का राजकुमार कहा था। बोस के निधन की खबर आने पर गाँधीजी ने कहा था कि नेताजी की देशभक्ति अतुलनीय है। उनकी वीरता उनके हर कार्य में झलकती है।

    मौके पर अमित कुमार सिंह गप्पू, रवि कुमार, मुकेश कुमार, अनुराग कुमार, सचिन कुमार, आदित्य कुमार, रामलगन यादव, रामकुमार, शालिनी राज, शगुन भारती, रितिका रानी, रिचा रानी, प्रियांशु कुमार, श्यामजी, रिशुराज, सुमन कुमार, आँचल कुमारी, शिवानी कुमारी, पूजा कुमारी, डेजी कुमारी, संध्या कुमारी, रिशु कुमारी, मीनाक्षी कुमारी आदि सैकड़ों छात्र-छात्राएँ एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Begusarai Manjhaul News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : डीएम ने साहेबपुरकमाल में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश..
    Next Article Begusarai News : पंचायत खेल क्लबों की बैठक संपन्न, ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने पर जोर…
    The Begusarai
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    खून-पसीने से सींची फसल पर चला सरकारी बुलडोजर, रोते हुए किसानों ने पूछा- ‘अब क्या खाएंगे?’

    January 24, 2026 9:19 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : मंझौल के शताब्दी मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन…

    By सुमन सौरबMarch 9, 2026 5:56 pm

    Begusarai News : मंझौल के ऐतिहासिक शताब्दी मैदान में शिक्षाविद् स्वर्गीय बोढ़न प्रसाद सिंह मेमोरियल…

    Begusarai News : बेगूसराय में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू, तीन बैचों में 17 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

    March 9, 2026 5:39 pm

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बढ़ते अपराध पर उठे सवाल?

    March 9, 2026 4:39 pm

    न्यायपालिका को बम धमकियां सुनियोजित हमला, पुलिस की बड़ी विफलता : अमरेन्द्र कुमार अमर…

    March 9, 2026 1:21 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.