Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»Putin India Visit : अमेरिकी दबाव और रूसी प्रतिबंधों के बीच भारत पहुंचे पुतिन — क्या मोदी से मुलाकात बनेगी गेमचेंजर?
    India

    Putin India Visit : अमेरिकी दबाव और रूसी प्रतिबंधों के बीच भारत पहुंचे पुतिन — क्या मोदी से मुलाकात बनेगी गेमचेंजर?

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 5, 2025 7:20 amUpdated:December 5, 2025 7:25 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Vladimir Putin India Visit
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Putin India Visit : रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत पहुंच गए हैं जहां उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत हुआ है…प्रधानमंत्री मोदी उन्हे लेने एयरपोर्ट खुद लेने पहुंचे… रुबरु होते ही दोनों नेताओं ने पहले हाथ मिलाया फिर गले मिले और उसके बाद कार में बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकल गए और सीधे पहुंचे प्रधानमंत्री आवास…मोदी ने पुतिन के साथ डिनर किया और इसके साथ ही शुरुआत हुई दो दिवसीय दौरे की…

    यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 23वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे…दौरे के पहले ही दिन पीएम आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई…इस मुलाकात के साथ भारत और रुस अपनी राजनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं; जिसकी शुरुआत 2001 में हुई थी,तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे…इससे पहले पुतिन का आखिरी भारत दौरा 6 दिसंबर,2021 को हुआ था…

    पुतिन के दौरे का दो दिन का शेड्यूल
    4 दिसंबर:

    • पुतिन का विमान 4 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे शाम में भारत पहुंचा
    • 8 बजे दोनों दिग्गज नेताओं ने दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर डिनर किया

    Я рад приветствовать в Дели своего друга – Президента Путина. С нетерпением жду наших встреч сегодня вечером и завтра. Дружба между Индией и Россией проверена временем; она принесла огромную пользу нашим народам.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/yqmhCbZBde

    — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025

    5 दिसंबर:

    • सुबह 9 बजे पुतिन को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा
      -सुबह 10 बजे पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे
      -सुबह 11 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रुस समिट में भाग लेंगे
      -शाम 4 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में इंडिया-रुस बिजनेस समिट फोरम को संबोधित करेंगे
      -शाम 5 बजे पुतिन भारत मंडपम में बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे
      -शाम 7 बजे भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू पुतिन के सम्मान में स्टेट डिनर देंगी
      -रात करीब 9.30 बजे भारत से रवाना

    क्यों महत्वपूर्ण है यह दौरा

    रुस-यूक्रेन युद्ध शुरु होने के बाद रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का यह पहला भारत दौरा है….यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और अमेरिका के बीच खुलकर व्यापारिक मतभेद हैं…जिसकी वजह भारत का रुस से तेल खरीदना बताया गया है…पुतिन का यह दौरा भारत और रुस के रिश्तों के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है…

    यह दौरा औपचारिक नहीं बल्कि इस दौरे के दौरान भारत को एक-एक कदम बहुत सोच समझकर रखना होगा…इस दौरे को लेकर सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि क्या अब भी ये दोनों देश उतने ही नजदीक हैं जितना कि पहले हुआ करते थे…हाल ही में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि हम रुस से बहुत कुछ खरीदते हैं लेकिन बेचते कम हैं, हम रुस के साथ आर्थिक संतुलन बनाना चाहते हैं…

    Welcomed my friend, President Putin to 7, Lok Kalyan Marg.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/2L7AZ1WIph

    — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025

    क्या Give and Take है असली क्रेंद बिंदु?

    मौजूदा हालात के अनुसार ऐसा लग रहा है कि भारत और रुस दोनों को एक दूसरे की जरुरत है… भारत को रुस की जरुरत है सस्ते तेल के लिए, परमाणु पनडुब्बी प्रोजेक्ट के लिए , एस-400 और भविष्य के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए, लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए और तकनीक ट्रांसफर के लिए…दूसरी तरफ रुस को चाहिए एक बड़ा भरोसेमंद बाजार…पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था वाली देश का सहयोग, हथियारों और तकनीक के लिए साझेदारी…इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि इस मुलाकात का असली क्रेंद give and take है…

    Поприветствовал моего друга, Президента Путина, на Лок Калян Марг, 7.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/ntvgFeVdFY

    — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025

    रिश्ते की साझेदारी

    पुतिन के भारत आगमन के बाद से पीएम मोदी के साथ आई तस्वीरें साफ बयां करती है कि भारत और रुस का रिश्ता अगर पहले जैसा सरल नहीं तो कोई कमजोर भी नहीं है…दोनों देशों पर अंतराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग दबाव हैं…दोनों को एक-दूसरे की जरुरत भी है…दोनों देश ये समझ रहे हैं कि दोनों को एक-दूसरे की जरुरत है…कहा जा सकता है कि पुतिन का दौर बस दिखावट नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच के रिश्तों को स्थिर, संतुलित और व्यावहारिक बनाए रखने के लिए है…

    स्थिर और ठोस होंगे रिश्ते

    पुतिन के भारत पहुंचने के बाद मोदी के साथ आई तस्वीर ये यह साफ है कि भारत और रूस का रिश्ता आज पहले जैसा सरल नहीं रहा लेकिन उतना कमजोर भी नहीं जितना कुछ लोग समझते हैं. दोनों देशों पर अलग-अलग दबाव हैं. दोनों को एक-दूसरे की जरूरत भी है. दोनों ये भी समझते हैं कि दुनिया बदल चुकी है. इसलिए पुतिन का ये दौरा किसी बड़े दिखावटी ऐलान के लिए नहीं बल्कि रिश्तों को स्थिर, संतुलित, और व्यावहारिक बनाए रखने के लिए है.

    Putin India Visit
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्क्रमित मध्य विद्यालय भोजा में शिक्षक को सम्मानपूर्वक विदाई।
    Next Article समस्तीपुर से बेगूसराय आ रही पिकअप से 100 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर दबोचा
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    1,300+ SIM कार्ड से जुड़े 73 साइबर अपराध मामले ,Cyber Crime Network …

    September 13, 2026 11:39 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bihar

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    By The Begusarai DeskOctober 17, 2026 8:24 pm

    Md. Muttafique Ahmad : बिहार पुलिस के अधिकारी मोहम्मद मुत्तफ़िक अहमद (Md. Muttafique Ahmad) को…

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : मुकदमा उठाने के विवाद में बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष और परिजनों से मारपीट, शिक्षक गिरफ्तार

    October 16, 2026 7:53 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.