Friday, July 26, 2024
India

Dev Joshi : कभी बच्चा बोलकर डायरेक्टर ने किया था रिजेक्ट, जानें- कैसे बने बालवीर से सफल अभिनेता…

Dev Joshi : सब टीवी पर आने वाले बालवीर को दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली। इस शो के जरिए बच्चों को दूसरों की मदद करने की सीख दी गई। इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शो खत्म होने के बाद भी लोग इसे मेमोरी कार्ड में डाउनलोड करके देखते हैं। यूट्यूब पर आज भी लोग बालवीर को खूब पसंद करते हैं। हम जानेंगे कि शो का मुख्य किरदार बालवीर, जिसका असली नाम देव जोशी है, अब क्या कर रहा है। तो आइए जानते हैं देव जोशी कैसे दिखते हैं।

शो में बालवीर का किरदार निभाने वाले देव जोशी का अवतार पहले से काफी बदल गया है। देव का शो ‘बालवीर’ 2012 से 2016 तक प्रसारित हुआ। देव को हाल ही में ‘यंगेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर’ का खिताब भी दिया गया था, जिसके बारे में खुद देव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं।

देव फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देश ऑनलाइन’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का पोस्टर देव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म में देव के साथ अभिनेता अमन कोटक भी नजर आएंगे। देव जोशी के चाहने वालों की देश में कोई कमी नहीं है, वो बच्चों के सुपर हीरो हैं। बालवीर सब टीवी पर 2012 से 2016 तक प्रसारित हुआ था।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।