Saturday, July 27, 2024
India

Sushil Kumar Modi : सुशील कुमार मोदी को हुआ कैंसर, कहा- ‘6 महीना से जूझ रहा हूं’..

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Former Deputy Chief Minister Sushil Kumar Modi) पिछले 6 महीनों से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने X (ट्विटर) पर दी है।

सुशील मोदी ने X पर लिखा कि

पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM मोदी को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

सुशील कुमार मोदी

मिली जानकारी के अनुसार, सुशील मोदी (Sushil Kumar Modi) गले के कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई थी। जांच के बाद ही कैंसर का पता चला था। फिलहाल, उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। सुशील मोदी ने अपनी पोस्ट में रूप से लिखा है कि वे पिछले 6 महीनों से कैंसर से पीड़ित हैं। लेकिन अब उन्होंने ही पहली बार लोगों को अपनी बीमारी के बारे में बताया है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।