Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»पुतिन के डिनर में शशि थरुर, कांग्रेस में है जबरदस्त नाराजगी; BJP ने किया सांसद का बचाव…
    India

    पुतिन के डिनर में शशि थरुर, कांग्रेस में है जबरदस्त नाराजगी; BJP ने किया सांसद का बचाव…

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 6, 2025 11:55 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Desk
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Desk : बीते दिन रुसी राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में स्टेट डिनर का आयोजन किया गया था. उस डिनर में शामिल होने वाले गेस्ट लिस्ट को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस नेता शशि थरुर को इस डिनर पर या यों कहें राजकीय भोज में आने का न्यौता मिला था.

    वहीं राज्यसभा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को इसका न्यौता नहीं मिला था. ये दोनों पार्टी के शीर्ष नेता भी हैं. विवाद यहीं से शुरु हुआ है और पक्ष-विपक्ष इसमें कूद पड़ा है. एक तरफ कांग्रेस ने जहां इस पूरे वाक्ये को क्रेंद सरकार द्वारा परंपराओं को तोड़ना बताया हैं तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने अपने इस कदम को जस्टिफाई किया है.

    कांग्रेस का तीखा वार

    पार्टी के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने कांग्रेस सांसद शशि थरुर के इस भोज में शामिल होने पर जमकर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि, हम होते तो अंतरात्मा की आवाज सुनते. उन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को आमंत्रण नहीं मिला तो किसी अन्य नेता को बुलाए जाने का अर्थ समझना चाहिए.

    उनका यह भी कहना था कि इस निमंत्रण को स्वीकार करने वाला भीी सवालों के घेरे में आता है. खेड़ा ने साफ कहाकि दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रण नहीं मिला, यह हैरानी की बात है. उन्होंने कहा कि यह सरकार सभी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए ही जानी जाती है. निमंत्रण देने वाला और स्वीकार करने वाला दोनों ही सवालों के घेरे में आता है.

    भाजपा ने किया बचाव

    एक बार फिर भाजपा शशि थरुर का बचाव करते नजर आई. बीजेपी ने कांग्रेस की आलोचना को सिरे से खारिज कर दिया. दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस के सोचने की शैली पर सवाल उठाए हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि- पता नहीं कांग्रेस के सोचने का क्या तरीका है.

    सरकार विभिन्न दलों के विशेंषज्ञों को कूटनीतिक प्रयासों में शामिल करती है. तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों का उदाहरण देते कहा कि अंतर-पार्टी सहयोग आम बात है. दूसरी पार्टियों के सदस्यों ने भी विदेश नीति को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है. उन्होंने सवाल किया है कि कांग्रेस लीडरशिप को आखिर इससे क्या दिक्कत है?

    शशि थरुर और उनकी पार्टी के बीच की ये रार पहली बार नहीं है. थरुर लगातार अपनी ही पार्टी के निशाने पर बने रहते हैं.

    Putin visits India Shashi Tharoor at Putin's dinner
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में 110 शिक्षक लापता, शिक्षा विभाग में हड़कंप
    Next Article बरौनी रिफाइनरी में वर्षों से बंद क्रेन चालू होते ही टूटा, दबने से मजदूर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    1,300+ SIM कार्ड से जुड़े 73 साइबर अपराध मामले ,Cyber Crime Network …

    September 13, 2026 11:39 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bihar

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    By The Begusarai DeskOctober 17, 2026 8:24 pm

    Md. Muttafique Ahmad : बिहार पुलिस के अधिकारी मोहम्मद मुत्तफ़िक अहमद (Md. Muttafique Ahmad) को…

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : मुकदमा उठाने के विवाद में बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष और परिजनों से मारपीट, शिक्षक गिरफ्तार

    October 16, 2026 7:53 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.