Rahul Gandhi: मां और बहन पर खुलकर प्यार लुटाते हैं राहुल, देखिए- खूबसूरत तस्वीर..

Rahul Gandhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत छोड़ो यात्रा पर निकले हैं। यात्रा अब पूरी होने वाली है। इस दौरान कई चीजें सामने निकलकर आई। राहुल गांधी से लोग मिले, लोगों के साथ मिलने जुलने की तस्वीरें काफी वायरल भी हुई। राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान काफी अनूठे अंदाज में दिखें। यात्रा का उद्देश्य सबको जोड़ना था। इस उद्देश्य पर कहीं न कहीं राहुल गांधी खड़े भी हो रहे हैं।

एक सर्वे के मुताबिक राहुल गांधी से 50 फीसदी लोग संतुष्ट हैं, जो कि पिछले साल यह आंकड़ा 42 फीसदी था। इससे पता चलता है कि लोगों में कहीं न कहीं इस यात्रा का प्रभाव जरूर पड़ा है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी की तस्वीर काफी वायरल हुई। राहुल मां के बारे में काफी कुछ कहा।

भारत जोड़ों यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रोबोट वाड्रा शामिल हुए। इनके शामिल होने से राहुल गांधी अपने परिवार से मिलकर काफी भावुक भी देखें। एक तस्वीर में राहुल गांधी ने प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर साझा की जिसमें सोनिया गांधी उन पर प्यार लुटा रही थी। राहुल ने ट्वीटर पर अपने पोस्ट में कैप्शन लिखा कि “जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश में बांट रहा हूं।” इस तस्वीर को देख कांग्रेस समर्थक और अन्य लोग भी भावुक हो उठे।

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी पर कई तरह के सवाल भी खड़े किए गए। हालाकि यह सभी सवाल अटपटे से थे। इनमें से एक सवाल तो यह रहा कि राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लग रही। एक मंत्री ने तो विज्ञानिक के द्वारा शोध करवाने की बात तक कह डाली। राहुल अपनी बहन प्रियंका से भी मिले यात्रा में एक दूसरे पर दोनो भाई बहन प्यार बरसाते नजर आए। इसके बाद एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें राहुल गांधी अपनी बहन को गाल पर किस कर रहे होते हैं। कई लोगों ने इसे भाई बहन का प्यार बताया तो कईयों ने अलग रूप देने की कोशिश की।