770 मिलियन डॉलर की नेटवर्थ और दुबई में लग्जरी बांग्ला, Shahrukh Khan ने यूं बनाया है खुद को ‘किंग’

Shahrukh Khan : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान एक सदाबहार एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। इन्हें चाहने वालों की देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमी नहीं है। शाहरुख खान बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी कड़ी में इनके हाथ एक और बड़ी उपलब्धि लगी है।

दरअसल शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। शाहरुख खान के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए यह एक उपलब्धि है। इससे देश का भी नाम होगा। चौथे शाहरुख खान है तो जिज्ञासा वाली बात यह है कि पहले नंबर पर कौन है। तो आइए जानते हैं।

सूची में बॉलीवुड से अकेले शारूख खान का नाम : हाल ही में वर्ल्ड्स ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने दुनिया के 8 सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दुनिया भर के बड़े अभिनेताओं के नाम शामिल हैं। इन्हीं में से एक नाम भारत के सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल है। लिस्ट में उन्हें दुनिया का चौथा सबसे अमीर अभिनेता बताया गया है। दिलचस्प बात यह है कि लिस्ट में भारत से कोई और अभिनेता नहीं है और चीन से जैकी चैन का नाम शामिल है। इसके अलावा सभी अमेरिकी कलाकार हैं।

पहले नंबर पर हैं ये : वहीं लिस्ट में इन सभी एक्टर्स की नेटवर्थ का भी खुलासा किया गया है। नेट वर्थ के हिसाब से पहले नंबर पर अभिनेता जैरी सीनफेल्ड हैं जिनकी नेटवर्थ 1 अरब डॉलर है। दूसरे नंबर पर टायलर पेरी हैं जिनकी कुल संपत्ति लगभग 1 बिलियन डॉलर है। तीसरे नंबर पर ड्वेन जॉनसन का नाम है और वह 800 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

चौथे नंबर पर अभिनेता शाहरुख खान हैं और उनकी कुल संपत्ति 770 मिलियन डॉलर बताई जाती है। दूसरे नंबर पर टॉम क्रूज का है और उनके पास 620 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। छठे नंबर पर अभिनेता जैकी चैन का नाम है और उनकी नेटवर्थ 500 मिलियन डॉलर है।