Friday, July 26, 2024
India

गरीबी जिंदगी काट रहे हैं M.S Dhoni के बड़े भाई! धोनी जानकर भी नही कर रहे मदद..

Brother of M.S Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा नाम है जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे। क्रिकेट के जरिए भारत का नाम पूरी दुनिया में कई बार रोशन हुआ है। धोनी की सादगी लोगों को हैरान कर देती है। वह बहुत ही साधारण और वर्क लाइफ जीते हैं। महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स के शौकीन हैं, उनके पास कई महंगी बाइक्स हैं। धोनी का परिवार बहुत ही भारापुरा है।

परिवार में माता-पिता, पत्नी साक्षी सिंह धोनी, बेटी जीवा और परिवार में 2 और नाम हैं, जो हर किसी को नहीं पता। हालांकि लोग धोनी पर बनी फिल्म से जयंती सिंह धोनी को जानने लगे। लेकिन उनके भाई अभी भी अपरिचित हैं आज उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ पहलू को जानेंगे।

धोनी के बड़े भाई नरेन्द्र सिंह धोनी : धोनी तीन भाई बहन है। इनमे से सबसे बड़े नरेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्हें लोग नहीं जानते हैं। नहालांकि ये अपने जीवन में अच्छे काम कर रहे हैं। जब 10 साल के थे तभी घर छोड़कर चले गए। इस वजह से इन्हें धोनी पर बनी फिल्में भी नहीं दिखाया गया है। इनके जीवन पर बात करें तो इन्होंने साल 2009 में भारतीय जनता पार्टी से अपनी पॉलीटिकल करियर की शुरुआत की। 4 साल तक भाजपा में जुड़े रहने के बाद सपा का हाथ थाम लिया।

धोनी की बहन जयंती : धोनी के जीवन में बड़ी बहन जयंती का एक अहम योगदान है। धोनी को शुरू से ही इन्होंने सपोर्ट किया। क्रिकेट खेलने की वजह से उनके माता-पिता नाराज होते थे। ऐसे में जयंती उन्हें पूरा सपोर्ट करती थी। धोनी के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेट खेले। वो हमेशा बेटे को पढ़ाई कर सरकारी नौकरी ढूंढने के लिए कहते थे। बता दें कि धोनी की बहन जयंती स्कूल टीचर हैं।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।