उत्तर प्रदेश में वीरांगना फूलन देवी की पचास हजार प्रतिमा घर घर लगायेगें: मुकेश सहनी

पटना, 10 अगस्‍त 2021 : वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो सह माननीय मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार, सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के द्वारा वीरांगना फूलन देवी की जयंती अपने सरकारी आवास 06 स्टैण्ड रोड, पटना में मनाई गई। इस दौरान उन्‍होंने वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉफ्रेन्स में मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 18 प्रमंडलों के चिन्हित जिलों में 25 जुलाई 2021 को वीरांगना फूलन देवी शहादत दिवस के अवसर पर प्रतिमा माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन होना तय था, पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था। लेकिन अब हम उत्तर प्रदेश में वीरांगना फूलन देवी की पचास हजार प्रतिमाएँ, पाँच लाख लॉकेट और दस लाख कैलेन्डर अगले सौ दिनों में चरणबद्ध तरीके से घर-घर तक पहुँचायेंगे।

सहनी ने कहा कि पार्टी के वेबसाईटwww.vipparty.inपर आम लोगों के लिए वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा फ्री आर्डर करने की सुविधा दी गई है, जिससे कि कोई कहीं से भी अपने घर तक ऑन-लाईन वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा मंगा सके। बेबसाईट पर ऑनलाईन प्रतिमा आर्डर करने की सुविधा भी आज से लाईव कर दी गयी है। आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार वीरांगना फूलन देवी की कार्यक्रमों निरस्त कर सकती है, लेकिन उनको हमारे विचारों से नहीं निकाल सकती है। वीरांगना फूलन देवी जी नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है और उन्होंने अन्याय के खिलाफ कभी समझौता न करके विश्व में नारी शक्ति का ज्‍वलंत उदाहरण पेश की थी। हम वीरांगना फूलन देवी के विचारों को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे।

इस दौरान सहनी ने एक कविता भी कही। उन्‍होंने कहा कि

“जुल्मों से लड़ती बहनों में जिन्दा है अभी फूलन!

साहस करती माताओं में जिन्दा है अभी फूलन!

आगे बढ़ती बेटियों में जिन्दा है अभी फूलन!

निषादों के विचारों में जिन्दा है अभी फूलन !

मुकेश सहनी के संबंधों में जिन्दा है अभी फूलन”

प्रेस कॉन्फ्रेन्स में माननीय मंत्री मुकेश सहनी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविन्द बिन्द, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह निषाद, वरीय पदाधिकारी श्री उमेश सहनी, वैद्यनाथ सहनी, श्री ब्रम्हदेव चौधरी, श्री आनन्द मधुकर यादव, देव ज्योति एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।