Saturday, July 27, 2024
India

गर्व! जन्म हुई बेटी तो बांटी मिठाई, गाड़ी को सजा कर बैंड-बाजे के साथ बेटी का किया स्वागत…

डेस्क : आज इस बदलते जमाने में भी लोग बेटे और बेटी में फर्क करते हैं। हालांकि पहले के मुकाबले अब हालात कुछ सुधरे हैं। लेकिन कई परिवार ऐसे मिल जाएंगे, जहां बेटी से ज्यादा बेटों को प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन इसी बीच झारखंड के परिवार ने मिसाल पेश कर दिया है।

धनबाद के रहने वाले दंपति ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद इन्होंने ऐसी खुशी जाहिर की जिसे लोग देखते रह गए। इस दंपति के घर आई नन्ही परी की ऐसी स्वागत की गई जिसे देखकर हर कोई सराहना कर रहा है।

धनबाद के रहने वाले अशोक और प्रिया ने लोगों को एक शानदार सबक दी है। यह सबक उन लोगों के लिए है जो बेटियों के जन्म पर दुखी महसूस करते हैं। अशोक और प्रिया ने बेटी के जन्म के बाद अस्पताल में मिठाई बांटी और जश्न ऐसा कि पूरे शहर में चर्चाओं का विषय बन गया। ये दंपति धनबाद के पुटकी के निवासी हैं। बेटी के जन्म के बाद पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।

गाजे-बाजे के साथ बेटी को लाए घर

वह अपनी बेटी को अनोखे अंदाज में घर लेकर आए। नए मेहमान को घर ले जाने के लिए उन्होंने बैंड बाजे की व्यवस्था की और अपनी गाड़ी को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया। इसी सजी-धजी कार में उन्होंने अपनी बेटी को अस्पताल से घर ले गए।

इस मौके पर अस्पताल के डॉक्टर यूएस प्रसाद ने बताया कि अशोक के बेटी होने पर पूरे अस्पताल में लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गयीं। बच्ची स्वस्थ है। उन लोगों ने कहा कि लक्ष्मी आई है और हम उसे गर्व से अपने घर ले जायेंगे। यह देखकर बहुत खुशी होती है जब कोई ऐसी मिसाल पेश करता है।’

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।