ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे डरावनी Movie – रूह कंपा देने वाला है हर सीन, एक बार जरूर देखें…

Best Bollywood Horror Movies:  बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों Horror Movies के भले ही सोशल मीडिया पर कितने ही मीम क्यों न बन गए हो, लेकिन अब भी बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जो की आपको डर की दुनिया में ले जा सकती हैं।  ऐसी ही कुछ हॉरर फिल्मों Horror Movies के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं जो की आपको काफी हद तक सैटिस्फाइड कर सकती हैं।

तुम्बाड

सक्सेस हॉरर फिल्मों Horror Movies में सबसे पहला नाम तूंबाड़ का ही आता हैं। ये फिल्म थ्रिलिंग से भरपूर और अपने डरावने सीन्स के साथ दर्शकों को खूब डराने में काफी हद तक कामयाब हुई है। बेहतर कहानी के साथ ही इस फिल्म में मोटवैशन भी हैं।    

स्त्री

अगर आप आज के जमाने का सिनेमा पसंद करते हैं तो आपको ये फिल्म जरूर ही पसंद आई होगी। स्त्री फिल्म में अंत तक बने हुए सस्पेंस के साथ ही दर्शकों को हंसाने का भी खूब काम किया है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। थ्रीलर और सस्पेंस के बीच कॉमेडी का तड़का लोगों को खूब लुभाया था।  

राज

बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों की बात ही और उसमे राज फिल्म का जिक्र न हो ये भला कैसे हो सकता हैं। सिनेमाघरों में बम्पर कमाई के साथ ही आज तक लोगों के दिलों पर अपनी छवि छोड़ देने वाली इस फिल्म को आप जिनती बार देखेगे उतनी बार ही ये आपको पसंद आएगी।

बुलबुल

बॉलीवुड फिल्म बुलबुल भले ही बड़े परदे पर न आई हो लेकिन नेटफलिक्स पर फिल्म ने खूब नाम कमाया था। आज भी लोग इस फिल्म को अकेले में देखने से डरते हैं। हालांकि इस फिल्म की कहानी कुछ कुछ टीवी सीरियल आप बीती की तरह ही है।  

रात

 90 के दशक की ये फिल्म आज भी लोगों को खूब पसंद हैं। इस फिल्म मे राम गोपाल वर्मा ने बतौर निर्देशन किसी भी चीज की कमी नहीं रहने दी।  कहानी से लेकर फिल्म के डरावने सीन्स तक दर्शकों के दिलों पर छाए हुए थे।