Friday, July 26, 2024
India

खूबसूरती में मां Karisma Kapoor को पीछे छोड़ चुकीं है बेटी Samiera, देखें – खूबसूरत तस्वीरें

Karisma Kapoor : बॉलीवुड आज बहुत आगे बढ़ चुका है, नई-नई अभिनेत्रियां काम कर रही हैं। लेकिन एक समय था जब करिश्मा कपूर अपना जलवा बिखेरती थीं। गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी हर किसी को पसंद आती थी। आज भी करिश्मा कपूर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।

आज हम करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर के बारे में बात करेंगे। समायरा करिश्मा की तरह ही काफी खूबसूरत है। इनकी खूबसूरती बॉलीवुड की कई हीरोइनों को टक्कर देती है। हालांकि, समायरा को काफी लोग नहीं जानते हैं। इसलिए हमने यह लेख आपके लिए लाया है। तो आइए जानते हैं।

समायरा कपूर लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहती हैं लेकिन उनकी कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल जाती है। समारा कपूर अपनी खूबसूरती से अपनी मां करिश्मा कपूर और मौसी करीना कपूर को कड़ी टक्कर देती हैं। समारा स्टार किड होने के बाद भी इस फिल्म सिटी से दूरी बनाकर रखती हैं।

समायरा कपूर ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट रखा है। ऐसे में करिश्मा कपूर की लाडली बेटी की तस्वीर देखने के लिए फैंस बेसब्री से बैठ जाते हैं। वैसे खबरें ये भी आ रही हैं कि समायरा कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। समायरा ने अनन्या पांडे की बहन द्वारा निर्देशित एक लघु फिल्म में भी काम किया है।

समायरा को अक्सर मां करिश्मा के साथ मीडिया के कैमरों में स्पॉट किया जाता है। समायरा की ज्यादातर तस्वीरें उनकी मां करिश्मा के साथ नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर कई स्टारकिड्स का बोलबाला है, ऐसे में समायरा कहीं न कहीं इन सब चीजों से दूरी बना लेती हैं, हालांकि वह बेहद ग्लैमरस दिखती हैं, लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद वह अपनी मां की तरह फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगी।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।