Saturday, July 27, 2024
India

जल्दी से बना ले अपना नया मकान – वरना दोगुनी हो सकती है सरिया की कीमत, जानें – नई कीमत..

क्या आप भी हाल ही में अपना आशियाना बनाने की सोच रहे है। तो जल्दी से बनवा लीजिए वरना मुसीबत में फंस सकते हैं। जी हां..आप बिल्कुल सही सुन रहे है। नया साल 2023 का आगमन होते ही घर बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले सरिया की कीमत में उछाल आने वाली। साल के शुरुआती महीने से ही इसकी कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसलिए, सरिये से जुड़े कामों को जल्द निपटा लें।

तेजी से बढ़ रही हैं कीमतें : आपको बता दे की सरिया की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। और इसकी रफ्तार को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि कीमतों में रफ्तार हाल-फिलहाल में थमने वाली नहीं है। अगर दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 की तुलना करें तो दाम में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। 4 दिसंबर, 2022 ,को दिल्ली में सरिये की कीमत 51,400 रुपये/टन थी, जो 4 जनवरी, 2023 को बढ़कर 55,100 रुपये/ टन तक बढ़ गई है।

वही, इसके अलावा घर बनाने में इस्तेमाल आने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक सीमेंट की कीमत में भी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। अगर आप आने वाले दिनों में दाम कम होने की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसे कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।