बेगूसराय की बेटी ने किया नाम रौशन बनी गोल्ड मेडलिस्ट, चेन्नई के वेल्स यूनिवर्सिटी में NAAC के चेयरमैन ने दिया गोल्ड मेडल

बेगूसराय : बेगूसराय के लाल दुनिया भर में कमाल करने के लिए जाते हैं। बेगूसराय वासियों का सीना गर्व से तब ऊंचा हो गया। जब जिले की एक बेटी ने गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम राज्य स्तर पर ही नहीं बल्कि रास्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन कर दिया। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के राजापुर गांव निवासी पेशे से किसान संजीत कुमार राय की बड़ी पुत्री अम्बिका ने अपने कठिन मेहनत व जीतोड़ परिश्रम के दम पर गोल्ड मेडल हासिल की है।

गांव में हो रही है चर्चा , माता पिता की मेहनत हुई सफल अम्बिका के गाँव राजा पुर के लोगों में चर्चा है गृहिणी माता सुमन राय एवं पिता संजीत कुमार राय की मेहनत सफल हुई। उनकी बड़ी पुत्री अंबिका बी-फार्मा सत्र 2015-19 में फर्स्ट क्लास फर्स्ट लाकर गोल्ड मेडल प्राप्त की है। बता दे कि अंबिका बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज व कुशाग्र बुद्धि की थी। वह अपने वर्ग में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती थी।

बेगूसराय के स्कूल से ही मैट्रिक व इंटर की पास अंबिका 2013 में ICSCE बोर्ड से 10th की परीक्षा 87.5% के साथ शहर के सेंट पॉल स्कूल बेगूसराय से पास की। जिसके बाद शहर के ही बीआरडीएवी स्कूल बेगूसराय में पढ़कर CBSE बोर्ड से 12th में 85.6% अंक के साथ 2015 में पास आउट हुई। उसके बाद वेल्स (VELS) यूनिवर्सिटी चेन्नई में सत्र 2015-19 के लिए बी-फार्मा में 8.59 सीजीपीए के साथ गोल्ड मेडल पाया है।

गाँव बाले खुशी के मारे फुले नहीं समा रहे हैं , घर में है उत्सवी माहौल गाँव बाले व घर बाले इस सफलता से फुले नहीं समा रहे है। घर में उत्सवी महौल है। अंबिका का कहना है कि वह अपना पढ़ाई आगे जारी रखेगी और रिसर्च के क्षेत्र में काम कर देश की नाम रोशन करेगी। मालूम हो कि पिछले दिनों वेल्स (VELS) यूनिवर्सिटी में NAAC के चेयरमैन विरेन्द्र सिंह चौहान ने अंबिका को गोल्ड मेडल दिया। इस उपलब्धि पर बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखण्ड के राजापुर के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं गांव की बेटी की इस उपलब्धि पर उसको गाँव बाले ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।