OTT Release : ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, मिलेगा कॉमेडी एक्शन का डोज

OTT Release : साल 2023 की ही भांति 2024 में भी OTT जबरजस्त धमाका करने वाला है। इस साल कई सुपरहिट फिल्में रिलीज होने वाली है जिसे आप अलग अलग OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते है। पिछले साल कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई जिसे अब OTT पर OTT lovers देख सकते है। तो आइए जानते है कि आखिर कौन कौन सी वो फिल्में है जो OTT रिलीज की दहलीज पर खड़ी है।

Zwigato : नंदिता शर्मा निर्देशित और कपिल शर्मा अभिनीत फिल्म Zwigato को कॉन फ़िल्म फेस्टिवल में काफी सराहना मिली थी। इसके बाद इसका OTT रिलीज लोगों में काफी इंटरेस्ट पैदा कर रहा है। इस फ़िल्म में कपिल शर्मा ने एक फ़ूड डिलीवरी बॉय का किरदार निभाया हैं। उम्मीदों के मुताबिक ये फ़िल्म साल के अंत तक OTT पर दिख सकती है जबकि 17 मार्च को इस फ़िल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Dunki : बड़े पर्दे पर Rajkumar Hirani और Shahrukh Khan ने पहली बार साथ काम किया। Pathan, Jawan के बाद Dunki से shahrukh Khan ने अपना स्टारडम बरकरार रखा है। Dunki 21 दिसम्बर 2023 को रिलीज हुई थी। OTT पर यह फ़िल्म फरवरी लास्ट में रिलीज की जाएगी जिसे आप Jio Cinema पर देख सकते हैं।

Fighter: बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ Hritik Roshan और बैंग बैंग, वॉर जैसी फिल्में बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने एक बार फिर से Hritik Roshan के साथ Fighter बनाई जो काफी सफल भी हो रही है। यह फ़िल्म अभी सिनेमाघरों में है और 2 महीने बाद OTT पर उपलब्ध रहेगी।

Merry Christmas: Katrina Kaif और Vijay Setupati की फ़िल्म Merry Christmas अभी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फ़िल्म को मिली जुली ही प्रतिक्रिया मिली। ये फ़िल्म 2 महीने बाद OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगी।

The Kerala Story: बॉलीवुड के जाने वाले निर्देशक निर्माता विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द केरल स्टोरी ने खूब लोकप्रियता बटोरी थी इस फिल्म का काफी विरोध भी हुआ था। अदा शर्मा ने इस फिल्म में अपनी अदाकारी से सभी को प्रभावित किया था। बॉक्स ऑफिस पर सफलता अर्जित करने के बाद या फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज की दहलीज पर खड़ी है।