Friday, July 26, 2024
Entertainment

बचपन में भी बेहद क्यूट दिखती थीं राधिका मर्चेंट, देखें- अंबानी परिवार की बहू की अनदेखी तस्वीरें

Radhika Merchant : अंबानी परिवार में छोटी बहू का आगमन होने वाला है। हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की मेहंदी सेरेमनी हुई है। वह राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है,

जिसमें राधिका गुलाबी रंग का खूबसूरत सा लहंगा पहन कर किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना मेकअप के राधिका मर्चेंट कैसी दिखती है? तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं उनकी पुरानी तस्वीरें…

राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर 1994 में हुआ था। राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की बचपन की दोस्त भी हैं। वह देश की प्रमुख दवा कंपनी एनकोर हेल्थकेयर की सीईओ और अरबपति उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की इकलौती बेटी हैं। उनकी मां का नाम शैला मर्चेंट है।

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी बचपन के दोस्त हैं। जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदली और अब जाके दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि राधिका मर्चेंट एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने 8 साल की उम्र से ही मुंबई में श्रीनिभा आर्ट्स से इंडियन क्लासिकल डांस सीखा है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।