क्या जया किशोरी से शादी करने वाले हैं बागेश्वर महाराज? सब कुछ खुलकर बता दिया, जानें- क्या कहा..

डेस्क : पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया एक नाम सुर्खियों में हैं। जो है बागेश्वर धाम वाले बाबा.. ऐसे में एक और निकल कर सामने आ रही है कि चर्चित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर बाबा जया किशोरी से विवाह करने जा रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया में इस तरह की बातें चल रही हैं कि दोनों कथावाचक शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक इंटरव्यू में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद इस बात की सच्चाई बताई है।
बागेश्वर महाराज यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस बात में कितना दम है। धीरेंद्र शास्त्री से कई बार उनकी शादी को लेकर सवाल किए जा चुके हैं, जिसका उन्होंने खुलकर जवाब दिया है। जया किशोरी संग शादी की बात को उन्होंने सिरे से खारिज किया है। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी की शादी की फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर खूब चली हैं।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ‘यह गलत और मिथ्या है। हमारा ऐसा कोई भाव नहीं है। इस अफवाह से हम बहुत आक्रोशित हुए थे। हमने एक लिखित बयान भी जारी किया था कि एक्शन लेंगे। जब नाम होता है तो बदनामी तो पीछे जुड़ ही जाती है.’ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महज 26 वर्ष की उम्र में काफी शोहरत और नाम हासिल कर लिया है। देश के अलावा विदेशों में भी उनकी चर्चा होने लगी है।