Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में PMAY-G घोटाला : मुखिया ने अपनी माँ को लाभार्थी बना हड़पी गरीब की राशि, कागजों पर बन गया महल

    March 24, 2026 7:05 pm

    Begusarai में दिनदहाड़े बैंक डकैती: Axis Bank में घुसे 6 हथियारबंद अपराधी, बंधक बनाकर लाखों की लूट

    March 24, 2026 2:17 pm

    Begusarai Crime News : मछली कारोबार के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली…

    March 24, 2026 1:55 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Education»Reliance Foundation इन छात्रों को देगा 2 लाख का स्कॉलरशिप, जानें- कैसे करें आवेदन..
    Education

    Reliance Foundation इन छात्रों को देगा 2 लाख का स्कॉलरशिप, जानें- कैसे करें आवेदन..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 28, 2024 2:39 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Reliance Foundation Scholarship
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Reliance Foundation Scholarship : रिलायंस फाउंडेशन ने अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के लिए पूरे भारत से 5 हजार स्नातक छात्रो का चयन किया है। चयनित छात्रों की लिस्ट धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती पर जारी की गई। 2024-25 की अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के तहत प्रत्येक छात्र को 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। छात्रवृत्ति के लिए 1 लाख से अधिक स्नात्क छात्रों ने आवेदन दिया था। जिन छात्रों को चुना गया है उनमें से करीब 70 फीसदी की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है।

    स्कॉलरशिप का दायरा बड़ा ही व्यापक है, 29 राज्यों के 540 जिलों में से स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को चुना गया है। यह 5 हजार छात्र करीब 1300 शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं। सबसे अधिक जिन राज्यों के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी, उनमें आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र अव्वल हैं। बिहार के भी 258 और झारखंड के 97 विद्यार्थी स्कॉलरशिप पाने में सफल रहे हैं।

    रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने 1 लाख से अधिक आवेदन आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “चयनित विद्यार्थी देश के सबसे मेधावी छात्रों में से एक हैं। शिक्षा भविष्य की कुंजी है, और हमें इन छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है। प्रतिष्ठित रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के माध्यम से हमारा लक्ष्य, छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुँचने में मदद करना है। ताकी भारत के विकास में वे अपना योगदान दे सकें। “

    स्कॉरशिप की पूरी लिस्ट www.reliancefoundation.org पर देखी जा सकती है। 17-अंकीय आवेदन संख्या या पंजीकृत ईमेल आईडी दर्ज करके परिणाम जाना जा सकता है। बताते चलें कि दिसंबर 2022 में रिलायंस के फाउंडर- चेयरमैन धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती पर, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अगले 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियों की घोषणा की थी। तब से, हर साल 5,100 छात्रों को छात्रवृत्तियां दी जा रही है। भारत की सबसे बड़ी निजी छात्रवृत्ति का रिकॉर्ड भी रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के नाम है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेब में है ₹10,000 तो शो-रूम से उठा लीजिए Royal Enfield Bullet 350, जानें- EMI प्लान
    Next Article गजब है ये 4-व्हील E-Scooter, देती है 70Km की रेंज, कीमत जानकर तुरंत खरीद लेंगे…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    AISSEE 2026 : शिरोमणि संस्थान के छात्र दक्ष कुमार का परचम, हरियाणा में जनरल कैटेगरी 12वीं रैंक..

    February 27, 2026 11:38 pm

    शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए हुए चयनित

    February 15, 2026 1:13 pm

    कभी आपने सोचा New Year 1 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? आज यहां जान लीजिए

    January 1, 2026 9:59 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में PMAY-G घोटाला : मुखिया ने अपनी माँ को लाभार्थी बना हड़पी गरीब की राशि, कागजों पर बन गया महल

    By सुमन सौरबMarch 24, 2026 7:05 pm

    Begusarai News : बेगूसराय से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में भ्रष्टाचार का एक ऐसा सनसनीखेज…

    Begusarai में दिनदहाड़े बैंक डकैती: Axis Bank में घुसे 6 हथियारबंद अपराधी, बंधक बनाकर लाखों की लूट

    March 24, 2026 2:17 pm

    Begusarai Crime News : मछली कारोबार के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली…

    March 24, 2026 1:55 pm

    Begusarai News : साइड मांगने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बेगूसराय पुलिस का वीडियो वायरल…

    March 24, 2026 12:27 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.