कनेर का पौधा जब आप रोड पर सफर करते होंगे तो आपने अक्सर ही कनेर का पौधा देखा होगा। आखिर, डिवाइडर पर लगाने के इसके क्या कारण होते हैं। आज हम आपको बताएंगे की आपको क्यों कनेर के पौधे लगाने चाहिए। सबसे पहले, कनेर के पौधे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। उनकी रंग-बिरंगी फूलों की वजह से सड़कों को अलग ही प्रकार की सुंदरता मिलती हैं, साथ ही साथ वहां पर राहगीरों को एक सुखद दृश्य मिलता है।
कनेर के पौधे अत्यधिक सहनशील होते हैं यह जल्दी खराब नहीं होते। यह पौधे विभिन्न प्रकार की जलवायु और मिट्टी में भी आसानी से जीवित रहते हैं। कम पानी और देखभाल में भी यह पौधे बहुत काम आते हैं। इनकी रखरखाव लागत भी काफी काम होती है। कनेर के पौधे प्रदूषण सहने में सक्षम होते हैं। वे धूल, धुआं और अन्य हानिकारक प्रदूषकों को सहन कर सकते हैं और वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं। यह सड़कों पर होने वाले प्रदूषण को कम करने में सहायक होता है।
कनेर के पौधे ध्वनि प्रदूषण कम करते हैं। इनकी घनी बड़ी पत्तियों के कारण सड़क के शोर को कम किया जा सकता है, जिससे आसपास के निवासियों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिलती है। अंत में, कनेर के पौधे सड़कों की सुरक्षा बढ़ाने में भी मदद करते हैं। वे डिवाइडर पर एक प्राकृतिक बाधा के रूप में कार्य करते हैं,, जिससे वाहन चालक सही लेन में बने रहते हैं जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है। इन सभी कारणों से कनेर का पौधा डिवाइडर पर लगाया जाता है और इससे खूब लाभ मिलता है।