Friday, July 26, 2024
Knowledge

यह चिड़िया उड़ान भरते ही पहुँच जाती है हवाई जहाज़ से भी ऊपर – जानें कैसे

आप रोजाना किसी न किसी ऐसी चिड़िया के बारे में जरूर सुनते होंगे, जिसके बारे में कुछ बात जरा हटके होती है। ऐसे ही आज हम आपको एक ऐसी चिड़िया के बारे में बताने वाले हैं जिसकी कई बातें हटके हैं। फिलहाल तो यह पक्षी उड़ने में इतना सक्षम है की जब उड़ान भरता है तो हवाई जहाज से भी ऊपर पहुंच जाता है। ऐसे में लोगों के भीतर यह इच्छा होती है कि आखिर यह कौन सा पक्षी है, जो हवाई जहाज से भी ऊंचा उठता है।

चलिए जानते हैं कि इस पक्षी की क्या खासियत है? दरअसल इस पक्षी का नाम है फ्लेमिंगो- यानी कि राजहंस। राजहंस भारत में हजारों की संख्या में एंट्री मारता है- बता दें कि यह पक्षी जगह-जगह घूमते हैं और जहां का मौसम उनको अच्छा लगता है वहां पर कुछ समय पहले रुक जाते हैं, फिर जैसे वहां का मौसम बदलता है तो फिर यह अपनी उड़ान भर के दूसरी जगह चले जाते हैं। इन चिड़िया की स्पीड 35 मील से लेकर 40 मील प्रति घंटे के बीच होती है। यह पक्षी 20000 फीट ऊंचा जा सकता है और कभी-कभी यह पक्षी हवाई जहाज से भी ऊपर उड़ जाता है।

आपको बता दे की राजहंस का कलर गुलाबी होता है, लेकिन जब वह पैदा होते हैं तो वह सफेद रंग के होते हैं। धीरे-धीरे उनके खान-पान के कारण उनका रंग बदल जाता है। इस पक्षी के साइज की बात करें तो यह 5 फीट तक चौड़ा होता है, जब यह पंख फैलाता है और इसका वजन 14 किलो का होता है। यदि फीमेल फ्लेमिंगो की बात करें तो इसका वजन 10 किलोग्राम ही होता है। भारत में जब सर्दी शुरू होती है, तो यह राजहंस भारत की ओर आते हैं। खूबसूरत पक्षी पाकिस्तान, इसराइल, अफगानिस्तान जैसे गल्फ देशों से उड़ कर आते हैं।