Friday, July 26, 2024
Knowledge

केंचुए जैसा दिखता है ये सांप : देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा! जानें- कितना है खतरनाक….

डेस्क : सांप से डरना लाज़मी है। इसके दातों में विष का होना माना जाता है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए सांप दिखना सामान्य घटना है। लेकिन कई विषधर सांपो से सचेत भी होना पड़ता है। लोग सोचते हैं कि हर सांप के काटने से लोगों की मौत हो जाएगी।

लेकिन ऐसा नहीं है, हर सांप जहरीला नहीं होता है। आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बताने जा रहे हैं जो केंचुए की तरह दिखता है। इस सांप को देखने पर आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि सांप है या केंचुआ, आइए इसके बारे में जानते हैं।

इस प्रजाति का यह सांप

इस सांप को ‘ब्लाइंड स्नेक’ (Blind Snake) के नाम से जाना जाता है। इस सांप का पूरा नाम ‘ब्राह्मणी ब्लाइंड स्नेक’ है। विज्ञान में इसे इंडोटाइफ्लॉप्स ब्रामिनस कहा जाता है। आप इस सांप को केंचुआ समझ सकते हैं। क्योंकि इसकी चाल और रंग बिल्कुल केंचुए जैसा होता है।

ध्यान से देखने पर चलेगा पता

बहुत करीब से देखने पर इसके शरीर पर छोटी-छोटी धारियां नजर आएंगी, जो केंचुओं से अलग होती हैं। इसकी पूँछ नुकीली होती है। इसके सिर के पास दो छोटे बिंदु हैं। इनकी आंखों पर पर्दा होता है यानी इंडोटाइफ्लॉप्स ब्रामिनियस सांप लगभग अंधे होते हैं। उन्हें न तो कुछ दिखाई देता है और न ही वे प्रकाश को जानते हैं।

क्या जहरीले हैं ये सांप

कुछ सांपो में घातक जहर होता है, जबकि कुछ बड़े और गैर विषैले सांप अपनी कुंडली से शिकार की हड्डियां तोड़ने में सक्षम होते हैं। ब्लाइंड सांप बिल्कुल भी जहरीला नहीं होता है। आप इसे अपने लिए बिल्कुल भी खतरनाक नहीं मान सकते हैं।

वे आमतौर पर लार्वा, अंडे और चींटियों को खाते हैं। ये सांप ज्यादातर अफ्रीका और एशिया में पाए जाते हैं। खास बात यह है कि ये सिर्फ मादा हैं और अकेले ही बच्चों को जन्म दे सकती हैं। वे एक बार में 8 अंडे दे सकते हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।