Saturday, July 27, 2024
Knowledge

Earth To Moon : अगर चांद तक सड़क हो तो कार से जाने में कितना समय लगेगा? आइए जानते हैं…

डेस्क : भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 भेजा है, जिसकी सफल लैंडिंग की हर कोई सराहना कर रहा है। इसके बाद लोग चांद पर जाने की बात भी करने लगे हैं। ऐसे में क्या आपके साथ कभी ये ख्याल आया है कि अगर चांद तक सड़क बनाई जाए तो कार से वहां पहुंचने में कितना समय लगेगा?

ये सवाल थोड़ा अजीब है लेकिन सवाल है। इस बारे में किसी को भी उत्सुकता हो सकती है। आइए इस उत्सुकता को दूर करने के लिए मन में उठ रहे सवाल के जवाब को जानते हैं।

मोशन भी एक बड़ा कारण

दरअसल, न तो चंद्रमा स्थिर है और न ही पृथ्वी। ये दोनों गतिमान हैं। चंद्रमा लगातार पृथ्वी के चारों ओर घूमता है और पृथ्वी लगातार सूर्य के चारों ओर घूमती है। इसके साथ ही पृथ्वी भी अपनी धुरी पर घूमती रहती है। यानी एक साथ कई हलचलें हो रही हैं। ऐसे में सड़क का निर्माण किसी भी तरह से संभव नहीं दिख रहा है।

कार से कितने समय में चंद्रमा पर पहुंचेंगे लोग

अगर हम सभी तर्कों को एक तरफ रख दें और यह मान लें कि चांद तक सड़क बनाई जा सकती है। यह भी मान लें कि कार से पृथ्वी से चंद्रमा तक पहुंचना संभव है। अगर हम इन दोनों काल्पनिक बातों को मान लें तो सोचिए चांद पर कार से पहुंचने में कितना समय लगेगा।

दरअसल, पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी लगभग 384,400 किलोमीटर है। ऐसे में अगर हमें कार से 384,400 किमी की यात्रा करनी हो और 100 किमी की औसत गति मान लें तो चंद्रमा तक पहुंचने में लगभग 3,844 घंटे लगेंगे। यानी इसमें लगभग 160 दिन लगेंगे।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।