Bathroom, Toilet And Washroom

बाथरूम, टॉयलेट और वॉशरूम में अंतर जानते हैं आप, यकीनन नहीं जानते होंगे..

Bathroom, Toilet And Washroom : हम हर रोज टॉयलेट वॉशरूम और बाथरूम का इस्तेमाल करते हैं एक ही जगह पर हम इन तीनों नाम को जानते भी हैं। लेकिन अधिकतर लोगों को इस बात का कन्फ्यूजन होता है कि बाथरूम टॉयलेट और बाथरूम में क्या अंतर होता है इसका क्या काम है।

यहां तक की लोग कई बार वॉशरूम को बाथरूम और बाथरूम को वॉशरूम और कई लोग वॉशरूम को टॉयलेट या फिर टॉयलेट को बाथरूम के नाम से ही बोलते हैं। अगर आपको भी इन तीनों नाम में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन है तो आज हम इस कंफ्यूजन को इस आर्टिकल में दूर करने वाले हैं और आप सही चीज को सही नाम से जान जाएंगे।

ये है सही नाम और इस्तेमाल..

बाथरूम:- बाथरूम शब्द का इस्तेमाल लगभग लगभग सभी के घरों में होता है और यह एक ऐसी जगह होती है जहां पर लोगों को नहाने के साथ-साथ टॉयलेट सीट भी मिल जाता है। किस जगह पर लोग नहाने के साथ-साथ फ्रेश भी हो सकते हैं। हालांकि, शहरों में ऐसा देखने को मिलता है लेकिन आज भी लोग टॉयलेट सीट को नहाने वाली जगह से अलग रखना पसंद कर रहे हैं।

वॉशरूम:- वॉशरूम उसे जगह को कहा जाता है जहां पर टॉयलेट सीट के साथ-साथ सिंक भी होता है। लेकिन इस जगह पर लोग नहाने के बाद कपड़े नहीं बदल सकते हैं यहां पर लोग आसानी से फेसवॉश जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके अलावा अमेरिकी शब्द में वॉशरूम को रेस्ट रूम के नाम से भी जाना जाता है।

टॉयलेट:- इस जगह पर टॉयलेट सीट होती है और इसका इस्तेमाल केवल टॉयलेट के लिए ही किया जाता है। यहां तक यहां पर हाथ धोने की भी सुविधा नहीं होती है। लेकिन आज के समय में जगह की कमी होने के कारण लोग टॉयलेट में ही हाथ धोने की भी सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now