Saturday, July 27, 2024
Education

यूपी, बिहार और दिल्ली में कितनी हैं MBBS की सीटें? आज जान यहां लीजिए…..

NEET UG 2024 : आज भी देश के युवाओं में एमबीबीएस करने का क्रेज चरम पर है। देश में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए हर साल लाखों छात्र नीट परीक्षा देते हैं। इस साल NEET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाकर 16 मार्च 2024 कर दी गई है, यानी अगर आप NEET परीक्षा देना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 मार्च है। आज आज मेडिकल कॉलेजों से जुड़ी कई चीजें जानते हैं।

भारत में कितने मेडिकल कॉलेज हैं?

भारत में मेडिकल कॉलेजों की संख्या लगभग 704 है। केंद्र सरकार के अनुसार, देश भर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2011 में 387 मेडिकल कॉलेज थे। वहीं, 2023 में यह संख्या बढ़कर 704 हो जाएगी। इसी तरह, एमबीबीएस सीटों में भी 110 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2014 से पहले देशभर में सिर्फ 51,348 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 1,07,948 हो गई हैं। वहीं, पीजी मेडिकल सीटों की संख्या में भी 117 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

किस राज्य में कितनी MBBS सीटें हैं?

यूपी में कुल 68 मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें कुल 9903 एमबीबीएस सीटें हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां कुल 27 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 4800 सीटें हैं। वहीं, राजस्थान के 35 मेडिकल कॉलेजों में कुल 5575 एमबीबीएस सीटें हैं। दिल्ली के 10 मेडिकल कॉलेजों में 1497 सीटें हैं। छत्तीसगढ़ में 2005 सीटें, हरियाणा में 2185 सीटें, गुजरात में 7150 सीटें और गोवा में कुल 180 सीटें हैं। फिलहाल झारखंड के 9 मेडिकल कॉलेजों में 980 सीटें हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।