Saturday, July 27, 2024
Business

मनरेगा में काम करने वालों के लिए खुशखबरी! अब इनकी होगी ज्यादा भागीदारी, जानें- अपडेट..

डेस्क : देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई योजनाओं पर काम चल रही है। इन योजनाओं के जरिए आर्थिक मदद की जा रही है। इसी कड़ी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के तहत लाखों जरूरतमंदों तक रोजगार के माध्यम से आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। अब इस स्कीम में महिलाओं की अधिक भागीदारी पर चर्चा चल रही है। इसको लेकर SBI के अर्थशास्त्रियों ने वकालत की है।आइए इसपर विस्तार से जानते हैं।

एसबीआई के अर्थशास्त्रियों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे महिलाओं को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में लाया जा सकेगा। भारतीय स्टेट बैंक के अर्थशास्त्रियों द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी राज्य मनरेगा के तहत अधिक महिलाओं को भागीदारी दे रहे हैं और प्रधानमंत्री जन धन योजना के लाभार्थियों में भी महिलाओं की भागीदारी बेहतर है।

जनधन योजना में भी महिला लाभार्थी

रिपोर्ट के मुताबिक जिन राज्यों में मनरेगा के तहत महिलाओं की भागीदारी कम है, वहां जनधन योजना में महिला लाभार्थियों की संख्या भी कम है। यह महिला सशक्तिकरण के दोनों माध्यमों के बीच सकारात्मक संबंध को दर्शाता है। इसमें कहा गया है, “ऐसी स्थिति में, मनरेगा के तहत अधिक महिलाओं को शामिल करने का प्रयास किया जाना चाहिए ताकि सभी महिलाओं को बैंकों से अधिक संख्या में जोड़ा जा सके।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।