Rashifal : हिंदू धर्म का पवित्र महीना सावन शुरू हो चुका है और इसमें अधिक मास होने के कारण ही है 59 दिनों का है। जिसमें से पहला सावन समाप्त हो चुका है और अब दूसरा सावन बाकी है। पहला सावन 31 अगस्त को समाप्त हो चुका है और.
अब 1 अगस्त से नया सावन शुरू हो चुका है। लेकिन अगस्त के महीने की शुरुआत में ही कुछ राशियों के लिए ऐसे योग बनते हैं कि जो उनके लिए शुभ फल देने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी ऐसी कौन सी राशि है जिनके लिए ये सावन का महीना काफी अच्छा रहने वाला है।
इन 5 राशियों के लिए शुभ है सावन का महीना
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना सरकारी लाभ देने वाला होगा इसके अलावा उन्हें हर काम में सफलता की मिलेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं और आय में वृद्धि के आसार हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के व्यापारियों के लिए अच्छा है उनके कारोबार में वृद्धि होगी। इसके अलावा पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। नौकरी में तरक्की के साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोई दोस्त धोखा दे सकता है।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए सावन के 30 दिन बहुत ही अच्छे रहने वाले हैं। धीरे-धीरे इनके सभी काम सही होते जाएंगे। इसके अलावा छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी और दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। लेकिन बिना बात के कोई ख़र्चा ना करें।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावन के ये 30 दिन बहुत ही शुभ फल देने वाले है। इस दौरान उन्हें आर्थिक लाभ होगा। लम्बे समय से प्रमोशन का इंतजार भी खत्म होगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगा और पति-पत्नी के बीच अच्छा संबंध बना रहेगा।
मीन राशि : सावन के अगले 30 दिन मीन राशि वालों के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाले हैं। अपने ज्ञान और बुद्धि से बाहर क्षेत्र में प्रसिद्धि पाएंगे और कई तरह के अवार्ड भी उन्हें मिलने वाले हैं। व्यापार में लाभ होने के साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होगी।