AC की तरह दीवार पर टंग जाएगा यह Cooler, मिनटों में घर को करेगा ठंडा, बिजली बिल भी आएगा कम, और क्या चाहिए..

डेस्क : ठंड का मौसम समाप्त हुआ और गर्मियों का सीजन शुरू हो गया। बस कुछ ही दिनों में चिलचिलाती धूप भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में सिर्फ AC और Cooler ही आपको तपती गर्मी से बचाएगा। लेकिन ऐसी हर कोई नहीं ले पाता है। क्योंकि बजट में थोड़ा लंबा होता है।

वैसे तो मार्केट में कूलर के ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा कूलर भी है जो आपको AC का एहसास कराएगा। देखने में और चलने में यह एकदम AC जैसा लगेगा। कीमत भी बेहद कम.. चलिए डिटेल में जानते हैं। जिस किफायती कूलर के बारे में हम बात कर रहे हैं वो Symphony Cloud की।

जी हां.. यह दुनिया का पहला ऐसा कूलर है जो AC की तरह दीवार पर लगाया जा सकता है। यह देखने में एकदम AC जैसा है। कोई इसे देखकर यह पता नहीं लगा पाएगा कि यह AC है या कूलर। इसकी क्षमता 15L की है। इसे 9% डिस्काउंट के साथ 13,699 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अगर EMI लेना चाहते हैं तो हर महीने महज 645 रुपये देकर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है। अगर इसकी खासियत की बात करू तो इसमें 15L का एक्सपेंडेबल वॉटर टैंक है। यह आपके कमरे को जल्दी ठंडा कर देता है।

यह करीब 2000 sq ft एरिया तक ठंडक देता है। यह थ्री साइड कूलिंग पैड के साथ आता है। अगर ह्यूमिडिटी की बात करें तो इसमें एक हाई-परफॉर्मेंस Dehumidifying सिस्टम दिया गया है जो कमरे से नमी के लेवल को दूर करता है। यही नही इसमें एक रिमोट कंट्रोल भी दिया गया है जो आपको कुछ दूरी से भी कूलर को कंट्रोल करने की अनुमति देता है। मजे की बात यह है कि इसमें आप 10 घंटे का टाइमर भी सेट कर सकते हैं। यह हर महीने बिजली का बिल बचाता है। इसमें कई फिल्टर्स दिए गए हैं जिसमें एलर्जी फिल्टर, ओडर फिल्टर, बैक्टीरिया फिल्टर, PM 2.5 वॉश फिल्टर और धूल फिल्टर आदि मौजूद हैं। इसमें एक एम्प्टी वॉटर अलार्म टैंक है। यह टैंक में पानी का स्तर कम होने पर अलर्ट कर देता है।