Friday, July 26, 2024
Business

PAN Aadhar Link : पैन और आधार को अब कर सकते हैं लिंक? जानें- कितना लगेगा जुर्माना!

Aadhar Pan Card Linking Update : बैंकिंग और इससे जुड़े कई फ्रॉड से निपटने के लिए सरकार की ओर से पैन और आधार कार्ड को लिंक करने का नियम बनाया गया था। इसके लिए लोगों से कहा गया कि वे आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं.

पहले यह सुविधा मुफ्त थी लेकिन बाद में इसके लिए शुल्क लिया जाने लगा। समय सीमा को कई बार बढ़ाया गया और अब ये सभी समय सीमा समाप्त हो गई है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि अब पैन को आधार से कैसे लिंक किया जा सकता है।

आखिरी समय सीमा क्या थी?

आधार और पैन को लिंक करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक नहीं बल्कि कई डेडलाइन दी गईं, जिसके बाद आखिरी डेडलाइन 30 जून 2023 तय की गई। इसमें आप बिना किसी जुर्माने के आधार और पैन को लिंक कर सकते हैं।

हालांकि, इसके बाद भी कई लोगों ने ये काम नहीं किया। इसके बाद उन लोगों को बैंकिंग समेत कई चीजों का इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में भी परेशानी होती है।

अब पैन और आधार को कैसे लिंक करें?

जिन लोगों ने निर्धारित समय सीमा तक अपने आधार और पैन को लिंक नहीं कराया, उनका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया गया है। अब उन्हें वित्तीय सेवाओं में दिक्कत आएगी और इनकम टैक्स से जुड़ा कोई काम भी नहीं कर पाएंगे।

अगर आप भी इस सूची में शामिल हैं तो आप अभी भी पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए एक हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके बाद आपका पैन सक्रिय हो जाएगा और आप वित्तीय लेनदेन कर पाएंगे।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।