Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Bihar News : CM नीतीश का तोहफा: अब मिलेगी वर्ल्ड-क्लास मेडिकल और इंजीनियरिंग डिग्री…
    Bihar

    Bihar News : CM नीतीश का तोहफा: अब मिलेगी वर्ल्ड-क्लास मेडिकल और इंजीनियरिंग डिग्री…

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaDecember 26, 2025 1:20 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bihar News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bihar News : बिहार की राजधानी पटना का मीठापुर इलाका अब शिक्षा का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। यह इलाका आने वाले समय में राज्य का सबसे बड़ा नॉलेज हब कहलाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां बन रहे बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की समीक्षा की है।

    बता दें कि बीते बुधवार को मुख्यमंत्री मीठापुर पहुंचे। उन्होंने दोनों विश्वविद्यालय परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए। निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। गुणवत्ता से कोई समझौता न हो ताकि भवन आधुनिक और मजबूत रहे।

    मीठापुर बनेगा एजुकेशन हब

    मुख्यमंत्री ने बताया कि मीठापुर पहले से ही कई बड़े शिक्षण संस्थानों का केंद्र है। यहां चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, निफ्ट और चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी मौजूद हैं। अब हेल्थ साइंस और इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी बनने से यह इलाका पूरी तरह शैक्षणिक हब बन जाएगा।

    इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी का आधुनिक कैंपस

    बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के लिए मीठापुर में पांच एकड़ जमीन दी गई है। यहां चार मंजिला मुख्य भवन बन रहा है। इसमें प्रशासनिक और शैक्षणिक दोनों सुविधाएं होंगी। भूतल पर डीन और रजिस्ट्रार के कार्यालय होंगे। कैफेटेरिया भी बनाया जा रहा है। पहले तल पर कुलपति कार्यालय और मीटिंग हॉल होंगे। ऊपरी मंजिलों पर परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़े कक्ष तैयार किए जा रहे हैं।

    हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी का निर्माण

    बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का भवन सात निश्चय-2 योजना के तहत बन रहा है। यह 27,567 वर्गमीटर क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। इसमें प्रशासनिक भवन, परीक्षा कक्ष, सूचना केंद्र और नामांकन शाखा होगी। इसके अलावा कुलपति आवास, अतिथि गृह और सभागार भी बनाया जा रहा है।

    समय पर काम पूरा करने के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय सीमा का पालन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सर्वोच्च होनी चाहिए। इस पहल को बिहार की उच्च शिक्षा के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। इन संस्थानों के शुरू होने से छात्रों को राज्य में ही बेहतर मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा मिलेगी। ऐसे में अब डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए बिहार से बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

    bihar cm nitish kumar Bihar News Bihar News Today CM Nitish
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAyushman Card : क्या आपको भी बनवाना है कार्ड? घर बैठे ऐसे करें एलिजिबिलिटी चेक..
    Next Article Lalu family news: 20 साल बाद खाली हो रहा राबड़ी आवास, 1 महीने पहले ही जारी हुआ था नोटिस
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    By The BegusaraiOctober 31, 2026 4:26 pm

    Bakhri News : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी…

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.