Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : कांग्रेस ने लॉन्च किया ‘टैलेंट हंट- बिहार की आवाज़’, बेगूसराय में मीडिया विभाग ने दी जानकारी

    February 7, 2026 5:08 pm

    पर्चा भी मिला, घर भी बना, स्कूल भी चमका; फिर आज मुसहरों की बस्ती ‘अवैध’ कैसे हो गई?

    February 7, 2026 3:52 pm

    Begusarai News : मनरेगा की जगह लेगा ‘जी राम जी’ अधिनियम, अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी..

    February 6, 2026 6:43 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Patna को मिलेगा नया रिवर फ्रंट, दीघा से दीदारगंज तक बदलेगा गंगा तट का नजारा…
    Bihar

    Patna को मिलेगा नया रिवर फ्रंट, दीघा से दीदारगंज तक बदलेगा गंगा तट का नजारा…

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaJanuary 18, 2026 9:05 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Patna News
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Patna News : राजधानी पटना में गंगा नदी के किनारे को नए सिरे से विकसित करने की बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है। दीघा से दीदारगंज तक करीब आठ किलोमीटर लंबे क्षेत्र में आधुनिक रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। पटना नगर निगम इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रहा है। इससे स्थायी समिति की आगामी बैठक में रखा जाएगा।

    गंगा किनारे मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

    इस रिवर फ्रंट परियोजना के तहत गंगा तट पर पैदल पथ, हरित क्षेत्र, बैठने की व्यवस्था, आकर्षक लाइटिंग और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए शौचालय, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे गंगा किनारा अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बन सके।

    आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में होगा विकास

    नगर निगम के अनुसार रिवर फ्रंट बनने के बाद गंगा तट केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा। यह शहरवासियों के लिए एक आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। जिस तरह कलेक्ट्रेट घाट से दीघा घाट तक का इलाका आज पटना की पहचान बन चुका है, उसी तरह पटना सिटी की ओर नौजर कटरा से दीदारगंज तक का क्षेत्र भी नए आकर्षण के रूप में उभरेगा।

    पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

    रिवर फ्रंट परियोजना से पर्यटन गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। सुबह-शाम टहलने, परिवार के साथ समय बिताने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए यह इलाका लोगों की पसंद बनेगा। इसके चलते खानपान से जुड़े स्टॉल, छोटे व्यवसाय और पर्यटन सेवाओं में भी वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

    ऐतिहासिक घाटों को जोड़ेगा रिवर फ्रंट

    नौजर कटरा से दीदारगंज तक का इलाका ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां खाजेकलां घाट, मिरचाई घाट, कंगन घाट, टेरी घाट, किला घाट, पीरदमड़िया घाट और दीदारगंज जैसे प्रसिद्ध घाट स्थित हैं। रिवर फ्रंट के जरिए इन सभी घाटों को एक साथ जोड़कर विकसित किया जाएगा।

    डीपीआर के बाद सरकार से मांगी जाएगी मंजूरी

    नगर निगम द्वारा तैयार की जा रही डीपीआर को राज्य और केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त की मौजूदगी में होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। मंजूरी मिलने के बाद पटना को गंगा किनारे एक नई, भव्य पहचान मिलने की उम्मीद है।

    Patna New Riverfront Patna NEWS
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे का बड़ा फैसला : सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली नई रेल लाइन को हरी झंडी…
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में ‘सात निश्चय-3’ का रोडमैप पेश, हर सोमवार-शुक्रवार जनता से मिलेंगे अधिकारी
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Anant Singh का वायरल वीडियो : RJD का दावा- ‘नायक नहीं, खलनायक है तू!’

    January 19, 2026 9:10 am

    रेलवे का बड़ा फैसला : सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली नई रेल लाइन को हरी झंडी…

    January 18, 2026 8:55 am

    बिहार के युवाओं की बल्ले बल्ले! 5 साल में 1 करोड़ नौकरी..सुनकर खुशी से झूम उठेंगे

    January 17, 2026 8:26 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : कांग्रेस ने लॉन्च किया ‘टैलेंट हंट- बिहार की आवाज़’, बेगूसराय में मीडिया विभाग ने दी जानकारी

    By सुमन सौरबFebruary 7, 2026 5:08 pm

    Begusarai News : कांग्रेस पार्टी ने सांगठनिक मजबूती और जनता के मुद्दों को मुखरता से…

    पर्चा भी मिला, घर भी बना, स्कूल भी चमका; फिर आज मुसहरों की बस्ती ‘अवैध’ कैसे हो गई?

    February 7, 2026 3:52 pm

    Begusarai News : मनरेगा की जगह लेगा ‘जी राम जी’ अधिनियम, अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी..

    February 6, 2026 6:43 pm

    Begusarai News : डीएम के जनता दरबार में गूँजी आमजन की समस्याएँ, 65 मामलों की हुई सुनवाई..

    February 6, 2026 6:34 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.