Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»बिहार के युवाओं की बल्ले बल्ले! 5 साल में 1 करोड़ नौकरी..सुनकर खुशी से झूम उठेंगे
    Bihar

    बिहार के युवाओं की बल्ले बल्ले! 5 साल में 1 करोड़ नौकरी..सुनकर खुशी से झूम उठेंगे

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaJanuary 17, 2026 8:26 amUpdated:January 17, 2026 8:28 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    1 Crore Jobs in Bihar
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    1 Crore Jobs in Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुप्रतीक्षित समृद्धि यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से हुई। मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय कुमारबाग पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा कर जीविका दीदियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

    महिला रोजगार योजना में बढ़ेगी सहायता राशि

    मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। अब इस योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की सहायता राशि बढ़ाई जाएगी। यह राशि जल्द ही लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

    शिक्षा व्यवस्था में सुधार का दावा

    नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि पहले स्कूलों में न तो पर्याप्त शिक्षक थे और न ही भवन। एनडीए सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर स्कूल भवनों का निर्माण हुआ और शिक्षकों की बहाली की गई। इसकी प्रक्रिया आज भी जारी है।

    केंद्र के सहयोग से विकास को मिली रफ्तार

    मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सहयोग को बिहार के विकास की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिला है। बजट में बिहार को प्राथमिकता दी जा रही है, गरीबों को आवास, मुफ्त अनाज और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने वाली योजनाएं लगातार चल रही हैं।

    एक करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य

    नीतीश कुमार ने घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में बिहार में एक करोड़ नौकरी और रोजगार का सृजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस लक्ष्य को लेकर गंभीर है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

    उद्योगों को लेकर सरकार की बड़ी तैयारी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू किया जा रहा है। चनपटिया चीनी मिल जल्द चालू होगी। इससे किसानों को बाजार और युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही हर जिले में उद्योग स्थापित करने की दिशा में पहल जारी है।

    सियासत और विकास का खुला मंच

    दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जनता को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले की सरकारें जनता की भलाई में विफल रहीं। समृद्धि यात्रा के पहले दिन ही मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि यह अभियान विकसित और आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

    1 Crore Jobs in Bihar Bihar News CM Nitish Kumar CM Nitish news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार सरकार का बड़ा फैसला- अब तेजी से बनेगी Farmer ID, परिमार्जन प्लस मामलों पर सख्त कार्रवाई
    Next Article बेगूसराय में ठप पड़ा 40 लाख लीटर क्षमता वाला इथेनॉल प्लांट, किसान और मजदूर बेहाल..
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    काबर टाल परियोजना पर बढ़ा विवाद, किसानों के विस्थापन का मुद्दा गरमाया, मेधा पाटकर के समर्थन से आंदोलन तेज

    April 3, 2026 12:34 pm

    बेगूसराय में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर पंचायत अध्यक्षों का सम्मान, केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने की सराहना

    April 2, 2026 11:27 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    By The Begusarai DeskApril 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख…

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.