Thursday, July 25, 2024
Bihar

BSEB 10th Result : टैक्सी ड्राइवर की बेटी बनी बिहार टॉपर, IAS बनने का है सपना….

Bihar Board ने आज यानी 31 मार्च को 10वीं का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2024) जारी कर दिया है। इस बार Bihar Board के कुल 82.91% छात्र पास हुए हैं। बिहार बोर्ड (Bihar Board 10th Result 2024) ने रिजल्ट के साथ टॉपरों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

इसी बीच सारण जिले के पलक कुमारी ने बिहार टॉप किया है। 10वीं की परीक्षा में सारण के एकमा की छात्रा पलक कुमारी (Palak Kumari) का प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इन्हें 500 में 486 अंक प्राप्त किया है।

आपको बता दे की पलक (Palak Kumari) के पिता राजेश सिंह कोलकाता में टैक्सी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मां सरोज देवी गृहणी है। वे गांव में अपने बच्चों के साथ रहती है। रिजल्ट निकालने के बाद पलक के घर में जश्न का माहौल है। पलक (Palak Kumari) 10वीं परीक्षा में बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

पलक (Palak Kumari) ने बताया की वह आगे चलकर IAS बनना चाहती हैं। पलक (Palak Kumari) एक भाई एवं एक बहन है। स्वजनों ने बताया कि पलक (Palak Kumari) बचपन से ही मेधावी छात्र रही है। उन्हें अपनी सफलता का श्रेय गुरुजन, माता एवं पिता को देती हैं। आगे उन्होंने कहा की नियमित अभ्यास से बेहतर रिजल्ट आ सकता है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।