Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Nitish kumar hijab vivad: सपा प्रवक्ता सुमैया राणा हाउस अरेस्ट, प्रदर्शन से पहले कार्रवाई
    Bihar

    Nitish kumar hijab vivad: सपा प्रवक्ता सुमैया राणा हाउस अरेस्ट, प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 18, 2025 6:55 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    nitish kumar hijab vivad
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Nitish kumar hijab vivad: लखनऊ में मुनव्वर राणा की बेटी और सपा की प्रवक्ता सुमैया राणा को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. सुमैया बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ प्रदर्षण करने वाली थी. सुमैया के घर के बाहर पुलिस तैनात है और उनका नेता का आरोप है कि उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है. लखनऊ के कैसरबाग स्थित सुमैया राणा के घर के बाहर पुलिस तैनात है.

    Nitish kumar hijab vivad: प्रदर्शन की थी तैयारी

    शायर मुनव्वर राणा की बेटी और सपा की प्रवक्ता सुमैया राणा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हिजाब विवाद मामले में शिकायत की है. इसके साथ उन्होंने नीतीश कुमार का बचाव करने वाले उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ भी शिकायत की है. राणा ने कहा कि वो इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करने जा रही थी लेकिन पुलिस ने घर से निकलते ही उन्हें रोक दिया.

    सुमैया ने कहा है इसके खिलाफ वो लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरेंगी और महिलाओं के आवाज को बुलंद करेंगी. प्रवक्ता ने कहा कि जब तक बिहार के सीएम नीतीश कुमार और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद मांफी नहीं मांग लेते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. सुमैया का आरोप है कि दोनों नेताओं ने महिलाओं के प्रति अपनी दूषित मानसिकता जाहिर की है.

    Nitish kumar hijab vivad: पहले से हो रहे हैं प्रदर्शन

    इस मामले को लेकर लखनऊ के हजरचगंज चौराहे पर सपा महिला नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी सरकार के नेता संजय निषाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों नेताओं से इस्तीफे की मांग की है. दोनों नेताओं पर महिलाओं के अपमान और महिला विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है. उनका कहना है कि नेताओं की हरकत से समाज में महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता उजागर होती है.

    महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर समझैता नहीं किया जा सकता है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई. लखनऊ में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और संजय निषाद के खिलाफ बवाल बढ़ता जा रहा है. दोनों नेताओं के खिलाफ लखनऊ में होर्डिंग और पोस्टचर लगाए गए हैं. होर्डिंग में लिखा गया है, नियुक्ति पत्र मांगती बच्चियां , हिजाब हटाया जा रहा. यह होर्डिंग सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने लगाए हैं. नेता ने कहा है कि मुद्दे पर बीजेपी की चुप्पी दर्शाती है कि वह इन दोनों नेताओं का समर्थन कर रहे हैं.

    Nitish kumar hijab vivad: क्या है पूरा मामला?

    पटना में नवनियुक्त आयुष डॉक्टर्स को नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र बांट रहे थे. तभी एक मुस्लिम महिला अपना नियुक्ति पत्र लेने आई. पहले सीएम ने उसे नियुक्ति पत्र दिया और फिर हिजाब की ओर इशारा करके पूछा कि ये क्या है. महिला ने कहा सर हिजाब है तो सीएम ने कहा हटाओ इसे. फिर अचानक सीएम ने अपने हाथ से हिजाब हटा दिया जिससे वो महिला असहज हो गई. फिर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उसे पत्र देकर जाने का इशारा किया. ये मामला और वीडियो दोनों ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

    इसके बाद यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद नीतीश के बचाव में आए और बिगड़े बोल बोल दिए. संजय निषाद ने कहा…नीतीश कुमार ने नकाब छुआ…कुछ और छू लेते तब. निषाद ने कहा कि अरे वो भी तो आदमी ही हैं न…छू लिया नकाब, तो इतना पीछे नहीं पड़ना चाहिए.

    ये भी पढ़ें: Hijab Vivad: हिजाब विवाद में कूदा पाकिस्तानी डॉन, वीडियो जारी कर CM नीतीश को दी धमकी

    bihar cm nitish kumar munavvar rana Nitish Kumar nitish kumar hijab vivad nitish kumar latest news sumaiya rana sumiaya rana house arrest up minister sanjay nishad
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में स्मैक तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 3.5 करोड़ की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
    Next Article Bhumihar-Brahmin Controversy : विवाद पर बहस-सियासी हलचल, फैसला नीतीश सरकार पर
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am

    बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए Job Camp, 17 सितंबर को 8 से 16 हजार तक रोजगार का मौका…

    September 13, 2026 11:57 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bihar

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    By The Begusarai DeskOctober 17, 2026 8:24 pm

    Md. Muttafique Ahmad : बिहार पुलिस के अधिकारी मोहम्मद मुत्तफ़िक अहमद (Md. Muttafique Ahmad) को…

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : मुकदमा उठाने के विवाद में बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष और परिजनों से मारपीट, शिक्षक गिरफ्तार

    October 16, 2026 7:53 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.