Indian Railway : बिहार वासियों के लिए खुशखबरी है। बिहार के रेल यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। दरअसल, बिहार को बंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। फिलहाल देश में दो बंदे भारत ट्रेन का परिचालन जारी है। इसमें दिल्ली- कटरा और दिल्ली- वाराणसी शामिल है। इन दो जगह के लिए बंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से निकलती है। अब बंदे भारत एक्सप्रेस बिहार को भी कई राज्यों से जोड़ेगी। यह एक हाई स्पीड ट्रेन है, जिससे लोगों की यात्रा कम समय में पूरी हो जाएगी।
हाल ही में रेलवे बोर्ड ने रात्रि यात्रा के नियमों में बदलाव किया था। इंटरसिटी एक्सप्रेस बदलने की तैयारी में है। वंदे भारत से भागलपुर स्टेशन को आने वाले दिनों में इसका लाभ मिल सकता है। बता दें कि पहले चरण में वंदे भारत ट्रेन का संचालन देश के 27 रूटों पर किया जाना है, जिसमें बिहार को बंदे भारत ट्रेन भी मिल सकती है। इस ट्रेन के परिचालन से लाखों बिहार वासियों को लाभ मिलेगा। उनकी यात्रा कम समय में पूरी हो सकेगी।
दरअसल, आपको बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुवार को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रेट चंडीगढ़ के आसपास सुबह 7:14 बजे हुआ। अगर वंदे भारत ट्रेन बिहार से होकर गुजरती है तो इससे लोगों को राजधानी पटना समेत बिहार से दिल्ली जाने में और भी कम समय लगेगा। यात्रा के दौरान समय का बचत एक बड़ी बात होती है ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से समय काफी बचेगा।