Mahindra चुपके से लांच किया नई दमदार इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, कीमत 2.60 लाख, देखें डिटेल..

डेस्क : महिंद्रा समूह की इकाई महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक से चलने वाला नया थ्री-व्हीलर ‘जोर ग्रैंड’ को पेश कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, बेंगलुरु में इस थ्री-व्हीलर की कीमत 3.60 लाख रुपये से शुरू हो रही है। कंपनी के बयान में कहा कि महिंद्रा के पास कई लॉजिस्टिक्स कंपनियों जैसे मजेंटा ईवी सॉल्यूशंस, ईवीनाउ, येलो ईवी और जिंगो के साथ समझौते के जरिए पहले से इस वाहन की 12000 से अधिक की बुकिंग की गई है।

इसके साथ ही महिंद्रा अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कार XUV400 को पेश करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी 8 सितंबर से Mahindra XUV400 की बिक्री शुरू कर चुकी है। अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV300 सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन में से एक है। भारत में इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स से होने वाला है।

महिंद्रा XUV400 4.2 मीटर लंबी है और इसमें काफी बूट स्पेस है। महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कार एक बार फुल चार्ज करने पर 400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसे पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था। महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। कंपनी ने इसमें LG Chem की हाई-एनर्जी-डेंस NMC बैटरी का भी इस्तेमाल किया है। एक बार चार्ज करने पर महिंद्रा XUV400 कार 400 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।