Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Private Car to Taxi in Bihar : जानिए- निजी गाड़ी को टैक्सी बनाने का सबसे आसान नियम..
    Bihar

    Private Car to Taxi in Bihar : जानिए- निजी गाड़ी को टैक्सी बनाने का सबसे आसान नियम..

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaJanuary 14, 2026 6:38 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Private Car to Taxi in Bihar
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Private Car to Taxi in Bihar : बिहार में निजी गाड़ी को टैक्सी बनाना हुआ आसान बिहार सरकार ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए निजी गाड़ियों को टैक्सी में बदलने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब तक इस प्रक्रिया को जटिल और समय लेने वाला माना जाता था। लेकिन नए नियमों के बाद गाड़ी मालिक बिना ज्यादा परेशानी के अपनी निजी कार को कमर्शियल उपयोग में ला सकते हैं।

    परिवहन मंत्री ने दी अहम जानकारी

    बिहार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यदि कोई वाहन मालिक अपनी निजी गाड़ी को टैक्सी या कॉमर्शियल वाहन को निजी इस्तेमाल में बदलना चाहता है। ऐसे में उसे सबसे पहले फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा। इसके साथ ही टैक्स में जो अंतर आएगा, उसकी राशि जमा करनी होगी। यदि नई दर अधिक है। वाहन मालिक को अतिरिक्त टैक्स देना अनिवार्य होगा।

    डीटीओ को मिला नया अधिकार

    सरकार ने नियमों में एक और बड़ा बदलाव करते हुए छोटी और हल्की कमर्शियल गाड़ियों को निजी में बदलने का अधिकार अब जिला परिवहन पदाधिकारी को दे दिया है। पहले यह अधिकार जिला पदाधिकारी के पास था। डीटीओ यह भी जांच करेंगे कि वाहन मालिक आर्थिक रूप से सक्षम है या नहीं। ताकि निजी गाड़ी का सही रखरखाव किया जा सके।

    कमर्शियल गाड़ी के लिए जरूरी शर्तें

    नियमों के अनुसार किसी भी कमर्शियल वाहन को निजी में बदलने से पहले कम से कम दो साल तक उसका व्यावसायिक उपयोग होना जरूरी है। साथ ही वाहन पर बकाया सभी पुराने टैक्स का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।

    सरकारी विभागों पर भी सख्ती

    परिवहन मंत्री ने यह भी साफ किया कि कई सरकारी विभाग निजी नंबर की गाड़ियों को किराए पर ले रहे थे, जो कानून के खिलाफ है। अब सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि केवल कमर्शियल रजिस्टर्ड, वैध परमिट और पीली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली गाड़ियां ही किराए पर ली जाएंगी।

    नियम आसान करने के पीछे की वजह

    दरअसल, कई लोग निजी गाड़ी से कमाई तो करना चाहते थे। लेकिन जटिल प्रक्रिया के कारण उसे टैक्सी में बदलने से बचते थे। नए नियमों के बाद अब लोग आसानी से कानूनी तरीके से गाड़ी का व्यावसायिक उपयोग कर सकेंगे और नियमों के उल्लंघन से भी बच पाएंगे।

    Bihar News Bihar News Today Bihar Private Car to Taxi Private Car to Taxi in Bihar
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में विकास की रफ़्तार पर ‘ब्रेक’, सांसद फंड का 80% हिस्सा अब भी बकाया..
    Next Article Kamsundari Devi : कितनी संपत्ति की मालकिन है दरभंगा महारानी कामसुन्दरी देवी..
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am

    बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए Job Camp, 17 सितंबर को 8 से 16 हजार तक रोजगार का मौका…

    September 13, 2026 11:57 pm

    पटना के CA गौरव गुंजन पर 457 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR…

    September 13, 2026 11:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    By सुमन सौरबSeptember 19, 2026 7:40 pm

    Barauni Municipal Council CCTV Purchase Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में CCTV कैमरों…

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.