Saturday, July 27, 2024
Bihar

महज इतने रूपए में लीजिए Bihar के ग्लास ब्रिज का मजा, देखिए- खूबसूरत तस्वीरें…

Glass Bridge : बिहार में नालन्दा (Nalanda) जिले के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर (Rajgir) में पूर्वोत्तर भारत का पहला ग्लास का ब्रिज बनकर तैयार हुआ है जो पर्यटकों के बीच काफी आकर्षक का केंद्र भी बन रहा है। राजगीर में कांच से बने इस पुल से नीचे की ओर देखने पर ऊंचाई से ऐसा लगता है जैसे हम आसमान में है और हमारे नीचे कोई जमीन भी नहीं है, यह देखकर ऐसा लगता है कि अब नीचे गिर जाएंगे। राजगीर का ग्लास का ब्रिज चीन के हांगझोऊ (Hangzhou China Glass Bridge) की तर्ज पर ही बनाया गया है। दुनिया में कुछ गिनी-चुनी जगहों पर ही इतने बड़े ग्लास के ब्रिज बने हुए हैं।

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर का ग्लास ब्रिज (Rajgir Glass Bridge) भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज है। यहां जाकर आपको एकदम विदेश की तरह फीलिंग आएगी। कांच का ये ब्रिज 200 फीट की ऊंचाई पर है. और 6 फीट चौड़ा है। ग्लास ब्रिज बहुत मजबूती से बना है इसीलिए ग्लास का ब्रिज होने के बावजूद इस पुल पर 40 लोग एक साथ जा सकते हैं।

विदेशों की तरह खूबसूरत यह जगह घूमने के लिए आपको मात्र 200 रुपये तक खर्च करने होंगे। ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) जाने के लिए एंट्री फीस 50 रुपये ही है जबकि इस पुल पर घूमने के लिए आपको कुल 150 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।राजगीर ग्लास के ब्रिज पर जाने के लिए आपको Rajgirzoosafari.in पर विजिट करके टिकट बुक करना होगा। राजगीर तक पहुंचना काफी आसान है, आप पटना (Patna) से टैक्सी या बस के जरिए भी राजगीर पहुंच कर ग्लास ब्रिज की सैर कर सकते हैं।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।