करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं सिद्धार्थ और कियारा, शादी के बाद और भी हो जाएगा मालामाल..

डेस्क : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप सितारों में से एक हैं। कपल फैंस का पसंदीदा कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 6 फरवरी को कपल अपने फैंस का इंतजार अब खत्म करने वाला है। इस शानदार जोड़ी की शादी अब राजस्थान में होने जा रही है। अब तक इस तक महीने इन दोनों शादी के सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे।

लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों इसी महीने 6 तारीख को हमेशा के लिए एक दूजे के ही हो रहे हैं। ऐसे में फैंस के बीच शादी की तस्वीरों को लेकर एक जबरदस्त बज भी बना हुआ है। दोनों फ़िल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में एक हैं। ऐसे में चलिये हम आपको बताते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की नेटवर्थ के बारे में…

शादी के बंधन में बंधेगा फ़िल्म ‘शेरशाह’ कपल : ‘शेरशाह’ कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी फैंस को बेहद ज़्यादा पसंद है। इसी बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को मायूस जरूर कर दिया था। लेकिन फिर खबरें यह आईं कि दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक है। इसके बाद इनकी शादी की खबरों के बाद तो फैंस जैसे फूले ही नहीं समा पाए। अब यह खूबसूरत कपल 6 फरवरी को हमेशा के लिए एक ही होने जा रहा है।

कितनी है इस कपल की नेटवर्थ? सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इंडस्ट्री के सक्सेसफुल सितारों में से एक हैं। दोनों की फिल्मों को ही फैंस खूब पसंद और वेट करते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के मन में इस कपल की नेट वर्थ को लेकर तमाम तरह के सवाल भी उठते होंगे। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों की ही नेट वर्थ करोड़ों में हैं। कियारा आडवाणी जहां एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए 7 से 8 करोड़ रुपये तक फीस भी लेते हैं