Kiara Advani’s sister : कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जब से यह खबर सामने आई है, तब से ये दोनों लवबर्ड्स इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके परिवार वाले भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी शादी को लेकर तमाम उत्साह के बीच आइए आपको कियारा आडवाणी की बहन इशिता आडवाणी की एक झलक दिखाते हैं, जो खूबसूरती के मामले में अपनी बहन से कम नहीं हैं।
इशिता आडवाणी : सिद्धार्थ मल्होत्रा की साली इशिता आडवाणी भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। कियारा आडवाणी की बहन इशिता आडवाणी एक भारतीय वकील हैं। उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी की।
इशिता आडवाणी के पति : इशिता आडवाणी की शादी 5 मार्च 2022 को हुई थी। उनके पति का नाम कर्म विवान है और वह पेशे से वकील भी हैं। इशिता आडवाणी की शादी बेहद ग्रैंड हुई, जिसमें सबसे अनोखी बात ये रही कि दुल्हन की एंट्री पर फिल्मी गानों की जगह भजन बजाए गए.
कियारा आडवाणी : इशिता आडवाणी कियारा आडवाणी अपनी बहन से 3 साल छोटी हैं और खूबसूरती के मामले में उनकी बहन भी उनसे कम नहीं है।